मनाया गया - खिलेश्वर* *जन्मदिन के अवसर पर मिरचे में किया गया वृक्षारोपण*
*राहुल गांधी जी का जन्मदिन पर युवाओं द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया - खिलेश्वर सिंह निर्मलकर
*जन्मदिन के अवसर पर मिरचे में किया गया वृक्षारोपण*
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के मार्गदर्शन में व जिला अध्यक्ष मनीष निर्मल जी के निर्देशानुसार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद आदरणीय राहुल गांधी जी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया। ग्राम पंचायत मिरचे में प्रवेश द्वार से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र तक कुल 25 पौधों का रोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से खिलेश्वर सिंह निर्मलकर, ब्लॉक अध्यक्ष, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस अं. चौकी, कीर्ति बाई चंद्रवंशी सरपंच, खम्मन लाल साहू, ओमकार चंद्रवंशी, ज्ञानिक कर्से, चैन सिंह साहू, केदारनाथ कपुर्डे, किशन यादव, पुरोहित साहू मिल कर वृक्षारोपण किए व पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी लिए। राहुल गांधी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की भी कामना किए।