कलेक्टर ने बाल दिवस पर दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान

 बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कल शाम बाल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद स्थित घरौंदा केन्द्र में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के बीच पहुॅचे।

कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों को चाॅकलेट और फल भी प्रदान किया।

कुछ बच्चों ने कैरम खेलने की ईच्छा जाहिर की, जिस पर कलेक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर कैरम भी खेला। कलेक्टर को अपने साथ बैठकर खेलते देख बच्चे काफी उत्साहित थे एवं आत्मीयता का अनुभव कर रहे थे।

कलेक्टर ने घरौंदा के पर्यवेक्षक से प्रतिदिन मिलने वाले भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने घरौंदा में रसोई कक्ष, बिस्तर, शौचालय आदि का भी अवलोकन कर जायजा लिया।

कलेक्टर ने रसोई कक्ष में पके हुए भोजन व सब्जी का अवलोकन कर उसकी गुणवत्ता भी परखी।

कलेक्टर  शर्मा ने घरौंदा परिसर में संचालित स्वावलंबन केन्द्र का भी जायजा लिया और प्रशिक्षणरत् दिव्यांग महिलाओं से चर्चा की।

प्रशिक्षणरत महिलाओं ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वे अब अच्छे से विभिन्न प्रकार के कपड़े सिलना सीख चुकी हैं। इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा सिलाई किए गए कपड़ों का अवलोकन कर उनके सिलाई कार्य की सराहना की और महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने प्रेरित किया।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद

  मोबाइल न :- 9425572406