श्रीराम कथा के सभी पात्र अनुकरणीय श्री राम जी के आदर्श आत्मसात करने योग्य,, संत श्री राम बालक दास जी,,

श्रीराम कथा के सभी पात्र अनुकरणीय श्री राम जी के आदर्श आत्मसात करने योग्य,, संत श्री राम बालक दास जी,,

बालोद जिला के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान श्री जामडी पाटेश्वर धाम में पुरुषोत्तम माह के अवसर पर एक माह के लिए आयोजित रामायण पाठ एवं शिव महापुराण कथा का आज 14 वां दिन
,, श्रीराम कथा के सभी पात्र अनुकरणीय श्री राम जी के आदर्श आत्मसात करने योग्य,,


                                         संत श्री राम बालक दास जी,,

,, आज राम कथा सुनाते हुए संत श्री ने अयोध्या काण्ड के पावन प्रसंग श्री राम वनवास का वर्णन किया । भगवान श्री राम जब चारों भाई सहित विवाह करके अयोध्या पहुंचे और सब आनंद से रहने लगे,उसी समय की बात है, रायँ सुभायँ मुकरु कर लीन्हा।बदनु बिलोकि मुकुटु सम कीन्हा।।श्रवन समीप भए सित केसा।मनहुँ जरठपनु अस उपदेशा।।नृप जुबराजु राम कहुँ देहू।जीवन जनम लाहु किन लेहू।। जौं पाँचहि मत लागै नीका।करहु हरषि हियँ रामहि टीका।। इस प्रकार राजा दशरथ, सबसे पहले गुरु वशिष्ठ जी के पास जाकर अपने मन के भाव को निवेदन किया। गुरु ने भी अविलंब श्रीराम जी को राजा बनाने के लिए सुझाव दिए।यह खबर सुनकर श्री राम जी को उचित नहीं लगा और कहा कि यद्यपि रघुवंश, सूर्यवंश अत्यंत पवित्र कुल है। लेकिन केवल बड़े को ही राज्य का उत्तराधिकारी घोषित करना उचित नहीं लगता।कारण यह कि हम सब भाई लगभग एक साथ जन्म लिये, बढ़े,खेले, पढ़ें लिखे। लेकिन राजा बनने के लिए बड़े को ही चुनना। माता कौशल्या और माता सुमित्रा यह समाचार पाकर मणिमय रंगोली डालने लगी। रानी कैकेई को अभी तक इसका खबर नहीं मिली थी।कारण यह कि राजा दशरथ स्वयं प्रतिदिन की जानकारी शाम या रात को कैकेई को देते थे।राम राज कैसा होना चाहिए ,इस पर संत श्री ने बताया कि उस समय विषमता नहीं थी। सबके लिए एक समान नियम, कानून था। और अभी वर्तमान समय में घोर विषमता है। हिन्दू धर्म के बारे में बताते हुए बाबा जी ने कहा कि पूरे विश्व में केवल एक ही धर्म है और वह है सनातन धर्म। बाकी सब मत पंथ है।आरक्षण, अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक से बने नियम कानून देश के विकास में बाधक है। आरक्षण के कारण जहां योग्य व्यक्ति को उसकी स्थान नहीं मिलता, वहीं अयोग्य व्यक्ति उस पद को प्राप्त कर सही क्रियान्वयन नहीं कर पाते। एक देश एक कानून लागू होना चाहिए। 


      श्री पाटेश्वर धाम में इस समय बड़ी संख्या में भक्तों का भी आना हो रहा है आज मोहला  से कावड़ यात्रा लेकर कि भाई उन्होंने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर शिव कथा का आनंद लिया यूट्यूब चैनल  , ram balak das
के माध्यम से घर बैठे लोग इस कार्यक्रम का संध्या में दर्शन भी कर रहे हैं 

रिपोर्ट // नरेन्द्र विश्वकर्मा