कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने  निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी के मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल समय-सीमा की बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश   

 कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने  निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी के मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल समय-सीमा की बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश   
 कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने  निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी के मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल समय-सीमा की बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश   

 

 कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने  निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी के मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल समय-सीमा की बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश   

  बालोद, :- 20 फरवरी 2024 कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बालोद जिले में टीबी के मरीजों की सहायता के लिए बनाए गए निक्षय मित्रों के सहयोग से जिले में टीबी से ग्रसित मरीजों का समुचित ईलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे की बालोद जिले के शत प्रतिशत टीबी रोगियों को ठीक कर बालोद जिले से टीबी बीमारी का उन्मूलन किया जा सके।

   कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष मेें आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिले में निक्षय मित्रों के द्वारा टीबी के मरीजों की स्थिति में सुधार लाने हेतु किए जा रहे उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में टीबी के मरीजों की समुचित उपचार एवं देखभाल तथा इसकी रोकथाम हेतु किए गए उपायों के संबंध में भी जानकारी ली।

  श्री चन्द्रवाल ने जिला मुख्यालय बालोद में स्थित कला केंद्र एवं जिला ग्रंथालय के गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इसके सफल संचालन हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने कृष्ण कुंज परिसर बालोद में स्थित चैपाटी को जरूरी सुविधाओं से युक्त कराने हेतु किए जा रहे निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को चैपाटी में चल रहे निर्माण कार्योंं को शीघ्र पूरा कर चैपाटी को आम लोगों के लिए तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।

  बैठक में श्री चन्द्रवाल ने दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर वाले शासकीय अस्पताल प्रारंभ करने के कार्य की प्रगति के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी ली।

  उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल प्रारंभ करने हेतु जरूरी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

 बैठक मंे कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए इसका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आज कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मेनका चन्द्राकर, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, गन्ना फैक्ट्री के प्रबंध संचालक श्री आरके राठिया एवं मछली पालन विभाग के सहायक संचालक के द्वारा विभागीय योजनाओं को हासिल करने के लिए उनके विभाग के द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उपलब्धि के संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मेनका चन्द्राकर ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुकड़ीगुहान में निवासरत् विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

 इसके अंतर्गत उन्होंने कमार जनजाति के महिलाओं का महतारी वंदन योजना के अंतर्गत भराए गए कुल फाॅर्म, मतदाता पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र बनाने आदि कार्य के संबंध में जानकारी दी।

 इसी तरह शक्कर कारखाना करकाभाट के प्रबंध संचालक श्री आरके राठिया ने शक्कर कारखाना में गन्ने की समुचित आपूर्ति हेतु गन्ना किसानों के क्षेत्र विस्तार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसी तरह मछली पालन विभाग के सहायक संचालक के द्वारा जिले के कुल पंजीकृत मछुआरों के कल्याण हेतु राज्य पोषित योजना आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के द्वारा अपने विभाग विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नंबर :- 94255 72406