*भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री साय ने किया संबोधित कहा हमारा लक्ष्य विजय साथ ही वर्तमान व पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल*

आर के देवांगन (संपादक)

*भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री साय ने किया संबोधित कहा हमारा लक्ष्य विजय साथ ही वर्तमान व पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल*
*भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री साय ने किया संबोधित कहा हमारा लक्ष्य विजय साथ ही वर्तमान व पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल*

*भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री साय ने किया संबोधित कहा हमारा लक्ष्य विजय साथ ही वर्तमान व पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल*

भिलाई। नगर पंचायत परपोड़ी के लाल राजेंद्र सिंह खेल मैदान में साजा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। जहाँ प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज की सभा को संबोधित किया। साथ ही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को सीएम साय ने अपने जोशीले भाषण से जोश भरा। इस अवसर पर सीएम विष्णु न देव साय ने कहा कि पिछले बार का रिकार्ड को हमसब को मिलकर तोड़ना। जितने रिकार्ड मतों से आप सब ने भाजपा को जिताया था, उससे कई गुना ज्यादा वोट से जितना है। पिछले कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार किया है। 5 साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

प्रदेश की भोली भाली जनता को सिर्फ ठगने और प्रदेश को लूटने का काम किया है। ऐसे लोगों को हमारी जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। और इस बार भी इस लोकसभा चुनाव में भी हमारे प्रदेश की जनता जवाब कांग्रेस को देगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी को न्यायालय से सजा हुआ है और वह जमानत में छूटा है। सजा इस लिए हुआ है क्यों उसने साहू समाज को पिछड़ा वर्ग समाज को गाली दिया था।

यही नहीं कांग्रेस पार्टी भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा के नेवता को ठुकराने का काम किये है। ऐसे लोगों को भी अब हम सब को मिलकर ठुकराना है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ वालों का अपमान किया है। उन्हें हमे वोट नहीं देना चाहिए।

सांसद विजय बघेल ने सभा को सम्बोधित करते कहा कि कहां कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव सिर्फ वोट डालने के लिए नहीं और ना ही किसी को सांसद - विधायक बनाने के लिए।

यह चुनाव है राष्ट्र बनने के लिए।

देश के मन सम्मान और स्वाभिमान ला पुनर स्थापित करने के लिए। देश के लुटे हुए सम्पत्ति का वापस लाने के लिए। देश के अस्मिता को वापस लाने और हमारा प्यार महान भारत देश फिर से विश्व गुरु बने। ये भारत वर्ष फिर से सोने की चिड़िया कहलाये उसके लिए यह चुनाव है। नरेंद्र मोदी जैसे नेता मिले है। जिनके हाथों में देश सुरक्षित है। विश्व के बड़े बड़े देश के नेता मान रहे है। मोदी के नेतृत्व देश खूब आगे बढ़ रहा है तरक्की कर रहा है। हम सब वोट देंगे देश के निर्माण के लिए स्वाभिमान के लिए, देश के प्रधानमंत्री फिर से स्थापित रहे, इसके लिए हम सब को मिलाकर कमल खिलाना है कमल में बटन दबाना।

प्रदेश में जब 2019 में कांग्रेस की सरकार थी, इसके बाद भी आप सभी मतदाताओं ने अपने छोटे भाई, बेटा समझ कर मुझे सांसद बनाए। मुझे अपना सेवक के रूप में दिल्ली भेजे। उसी तरह इस बार भी आप सभी का प्रेम सहयोग और आशीर्वाद बना रहे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित चंदूलाल साहू (प्रभारी दुर्ग लोकसभा), प्रितपाल बेलचंदन (सहप्रभारी), दयालदास बघेल (मंत्री छहट्टीसगढ शासन) ईश्वर साहू (विधायक साजा), दीपेश साहू (विधायक बेमेतरा), ओमप्रकाश जोशी (अध्यक्ष जिला भाजपा बेमेतरा), जितेन्द्र वर्मा (अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग), रमशिला साहू (पूर्व कैबिनेट मंत्री), लाभचंद बाफना (पूर्व विधायक), प्रकाश साहू (प्रभारी साजा विधानसभा), नथमल कोठरी (संयोजक साजा विधानसभा क्षेत्र), गजेन्द्र यादव (विधायक दुर्ग), राजेंद्र शर्मा (प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य) संध्या परघनिया , मधु ठाकुर शिवबती साहू देवबती निषाद , श्वेता शर्मा राजेंद्र ठाकुर अध्यक्ष भाजपा मंडल परपोड़ी, बल्लू साहू ,( अध्यक्ष भाजपा मंडल साजा), तोरण यादव (अध्यक्ष भाजपा मंडल खमहरिया) रोहित ठाकुर (अध्यक्ष भाजपा धमधा) कृष्ण पटेल (अध्यक्ष भाजपा मंडल बोरी) सहित सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एवं आम जनता की सराहनीय उपस्थिति रही|

ये भी देखें cgnewsplus24,CG न्यूज प्लस 24