जिला युवा कांग्रेस ने पार्टी को लेकर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिए गये  ब्यान  को कड़ी निदा करते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बृजमोहन अग्रवाल का पुतला फूंका।

        बालोद :- बालोद जिला युवा कांग्रेस ने पार्टी को लेकर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा की इस तरह की संकीर्ण सोच रखने वाले की छत्तीसगढ़ की राजनीति में कोई जगह नही। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अग्रवाल इस तरह के अशोभनीय बयान देकर मीडिया की सुर्खियों में रहना चाहते हैं। वह इस तरह की चाटुकारिता करके पार्टी नेतृत्व को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं।ऐसी बयानबाजी से लगता है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी की लालसा में बृजमोहन अग्रवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। बृजमोहन द्वारा दिए गए विवादित बयान से युवा कांग्रेसियो में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को युवा कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बृजमोहन अग्रवाल का पुतला फूंका।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विनोद बंटी शर्मा, पालिका में जल विभाग के सभापति योगराज भारती, साजन पटेल, अवधेश सिंह, चंद्रकांत, आनंद राजपुत, रूपेश यादव, सानू पाल, दानिश, नावेद, सुनील मालेकर, निर्देश पटेल एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग निकम्मे हैं। कांग्रेस के लोग नामर्द हैं। प्रदेश में धरना, आंदोलन और जुलूस के लिए जो गाइडलाइन बनाई गई है, वैसी किसी और राज्य में नहीं है। कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए अग्रवाल ने कहा कि ऐसा कानून कहां लागू है, कांग्रेस नेता हमें आदेश दिखाएं।

●●बिफरे कांग्रेसी●●

बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि सत्ता हाथ से जाने के बाद भाजपा के कुछ नेता बौखला गए हैं। अभद्र और अशिष्ट हो गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल के प्रयोग किए गए शब्द बेहद आपत्तिजनक हैं। अग्रवाल अपने शब्दों के लिए माफी मांगें। बृजमोहन मतिभ्रम के शिकार हैं। भाजपा राज में भी इन्हीं नियमों के तहत धरना की अनुमति दी जाती थी।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विवादित बोल की निंदा करते हुए नगर पालिका में जल विभाग के सभापति योगराज भारती ने बताया कि इस बयान से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। ऐसी अशोभनीय बातें करना विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल को शोभा नहीं देता। इससे उनकी सोच के बारे में पता चलता है। उनके बयान से प्रदेश का प्रत्येक नागरिक शर्मिंदा हुआ है। ऐसे बयान से उनकी मनोदशा के बारे में पता चलता हैं बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री एवं विधायक हैं, उन्हें इस तरह की बात करना शोभा नहीं देता। राष्ट्रीय दल के कार्यकर्ताओं को लेकर उनका ब्यान अशोभनीय है और इससे पार्टी के युवाओं में गुस्सा है। इस बयान से उनकी मनोदशा के बारे में पता चलता है। मर्यादा में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद