गांजा की तस्करी करने वालो पर बालोद पुलिस को मिली एक और सफलता 2. एम. सी. पी. के दौरान पकड़ा गया 20.500 कि०ग्रा० मादक पदार्थ गांजा  धरे गए तीन आरोपी

गांजा की तस्करी करने वालो पर बालोद पुलिस को मिली एक और सफलता 2. एम. सी. पी. के दौरान पकड़ा गया 20.500 कि०ग्रा० मादक पदार्थ गांजा  धरे गए तीन आरोपी
गांजा की तस्करी करने वालो पर बालोद पुलिस को मिली एक और सफलता 2. एम. सी. पी. के दौरान पकड़ा गया 20.500 कि०ग्रा० मादक पदार्थ गांजा  धरे गए तीन आरोपी

 

 गांजा की तस्करी करने वालो पर बालोद पुलिस को मिली एक और सफलता 2. एम. सी. पी. के दौरान पकड़ा गया 20.500 कि०ग्रा० मादक पदार्थ गांजा  धरे गए तीन आरोपी

1. अजीत सिंह यादव पिता राम अशीष यादव उम्र 22 साल साकिन ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0)

2. मनीष कुमार मौर्य पिता कमला प्रसाद मौर्य उम्र 30 साल साकिन ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0)

3. रोहित राजभर पिता दुधनाथ राजभर उम्र 26 साल साकिन ग्राम गौरीबडाह थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर ( उ०प्र०)

नशे से आजादी पखवाडा अभियान को जारी रखते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी0एन0 मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरुर राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर डॉ० भानुप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप०निरी० शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वालो को पकड़ने में उक्त प्रकरण में सफलता हासिल की गई।

बालोद :-संक्षिप्त इस प्रकार है कि बालोद पुलिस द्वारा नशे से आजादी पखवाडा अभियान को जारी रखते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु अभियान के तहत पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 30.06.2022 को उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन क्रमांक CG 03-8570 से एम०सी०पी० कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान चारामा की ओर से आ रही एक मारूति स्वीफ्ट डिजायर सफेद रंग की कार जिसमें पीले रंग के नम्बर प्लेट में HR-38-Y5044 लिखा था। वाहन में चालक के साथ अन्य दो व्यक्ति सवार थे, वाहन चालक से वाहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं वाहन की चेकिंग कराने कहने पर घबराने लगा एवं वाहन को जल्दी भगाने को तत्पर लगा पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा वाहन का दरवाजा खोलने पर मादक पदार्थ गांजा जैसा गंध आने पर एवं पीछे सीट में खाकी रंग के टेप से लिपटा पैकेट दिखने पर विधिवत् कार्यवाही कर वाहन की तलाशी लेने पर कार के सामने पेसेंजर सीट के गद्दे को काटकर उसकी सीट पर छुपा हुआ खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 01 नग मध्यम आकर का पैकेट मिला एवं सीट पर गुप्त तरीके से छुपाया हुआ खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 03 नग मध्यम आकार का पैकेट मिला, मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 20.500 किलो ग्राम किमती 4,10,000 / रूपये मिला एवं घटना में प्रयुक्त एक मारुति स्वीफ्ट डिजायर सफेद रंग की कार कमांक HR-38-Y5044 किमती लगभग 3,00,000 / रू० कुल जुमला किमती 7,10,000 / रू० को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर थाना गुरूर में अपराध धारा- 20 (ख) NDPS ACT कायम कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत कार्यवाही किया कर प्रकरण के आरोपी 1. अजीत सिंह यादव पिता राम अशीष यादव उम्र 22 साल साकिन ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) 2. मनीष कुमार मौर्य पिता कमला प्रसाद मौर्य उम्र 30 साल साकिन ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) 3. रोहित राजभर पिता दुधनाथ राजभर उम्र 26 साल साकिन ग्राम गौरीबडाह थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ०प्र०) के द्वारा उक्त अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत दिनांक 30.06.2022 को क्रमशः 19.00 बजे, 19.10 बजे व 19.20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप निरी. शिशिर पाण्डेय, आर0 159 लिखन साहू 494 छोटू सोनकर, 169 किशोर साहू, 496 विवेक सिन्हा, 94 संदीप यादव, आर0 168 डोमेन्द्र रावटे, आर0 147 जितेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद