⚡ *रबी फसल क्षतिपूर्ति की राशि नही मिलने से देवरी क्षेत्र के किसानों में आक्रोश-अभिषेक शुक्ला* ⚡ *किसानों को क्षतिपूर्ती राशि शीघ्र देने अधिकारी से की चर्चा* ⚡ *किसानों को राशि शीघ्र नही मिली तो तहसील कार्यालय का घेराव --*

⚡ *रबी फसल क्षतिपूर्ति की राशि नही मिलने से देवरी क्षेत्र के किसानों में आक्रोश-अभिषेक शुक्ला* ⚡

*किसानों को क्षतिपूर्ती राशि शीघ्र देने अधिकारी से की चर्चा* ⚡

*किसानों को राशि शीघ्र नही मिली तो तहसील कार्यालय का घेराव --*

बालोद :- प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं बालोद जिलापंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने कहा कि किसानों के हितैषी होने का दिखावा करने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत देवरी क्षेत्र के ग्रामों के सैकड़ो किसानों को 2021-22 में रबी फसल बारिश के कारण पूरी तरह खराब हो जाने पर क्षतिपूर्ति की राशि के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है l

  प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के सैकड़ो किसानों की फसल चौपट होने से किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है इस क्षेत्र के किसान सरकार से मिलने वाली क्षतिपूर्ति की राशि का इंतजार करते करते थक गए तब जाकर उन्होंने कलेक्टर सहित प्रशासन के अधिकारियों के पास जाकर अपनी गुहार लगाई परंतु आज पर्यंत तक सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिलाlजिससे किसान आक्रोशित है।

  अभिषेक शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से फसल क्षतिपूर्ती की राशि अतिशीघ्र देने चर्चा की है।श्री शुक्ला ने कहा कि अगर शीघ्र ही किसानों को 2021-2022 से लंबित रबी फसल की क्षति पूर्ति राशि नही दी जाती तो क्षेत्र के किसानों के साथ तहसील कार्यालय के घेराव के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

   भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा एवं हक दिलाने के लिए भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता हमेशा साथ खड़ा रहेगा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद, मो नम्बर :- 94255 72406