टिकरी में आज मनाया जायेगा भव्य दशहरा, 25 फीट रावण का होगा दहन

cgnewsplus24

टिकरी में आज मनाया जायेगा भव्य दशहरा, 25 फीट रावण का होगा दहन
टिकरी में आज मनाया जायेगा भव्य दशहरा, 25 फीट रावण का होगा दहन

टिकरी में आज मनाया जायेगा भव्य दशहरा, 25 फीट रावण का होगा दहन

अर्जुन्दा। अर्जुुन्दा नगर का हृदय स्थल एवम सटा हुआ ग्राम टिकरी में आज दशहरा मनाया जायेगा। जहां नवयुवक मंडल टिकरी और ग्रामीणों के सहयोग से तैयार किये गये 25 फीट रावण के पुतले का दहन किया जायेगा।

आयोजन की शुरूआत रात 8 बजे से होगी। भीषम शर्मा ने बताया कि टिकरी गांव के साहू सदन से राम और रावण की टोली सज संवरकर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल होगी।

शोभायात्रा में गांव के नागरिक भी शामिल रहेंगे। राम रावण की टोली शोभायात्रा के साथ साहू सदन से निकलकर बजरंग चैंक, रानी लक्ष्मी बाई चैंक होते हुए पंचायत भवन के पास पहुंचेगी।

जिसके बाद लगभग 9 बजे राम रावण के युद्ध का सजीव चित्रण करते हुए रावण का पुतला दहन किया जायेगा।  कार्यक्रम के बारे में हेमलाल देवांगन और ढालू विश्वकर्मा ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के कारण आयोजन को नियत समय पर किया जायेगा।

रावण दहन होने के बाद दुलेराय पुरन जस झांकी ढाबा अंजोरा की प्रस्तुति भी होगी।

 

देखें हमारा चैनल cgnewsplus24