राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

   बालोद, :- 31 अक्टूबर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली।

    इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प ली।

   इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी  चंदे्श ठाकुर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406