संगवारी मतदान केंद्र के मतदान अधिकारियों को कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी शुभकामना नए जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए प्रसन्नचित नजर आए महिला मतदान कर्मी  

 बालोद :-16 नवंबर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने आज सामग्री वितरण केन्द्र लाइवलीहुड कालेज पाकुरभाट में संगवारी मतदान केंद्र के महिला मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें सफलतापूर्वक अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए अपनी शुभकामना दी।

  कलेक्टर  शर्मा ने महिला मतदान कर्मियों से प्राप्त मतदान सामग्रियों का समुचित मिलान आदि के संबंध में जानकारी ली।

  कलेक्टर ने मतदान केंद्र क्रमांक 25 शासकीय कन्या शाला बालोद के महिला मतदान कर्मियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

  कलेक्टर  शर्मा ने महिला मतदान कर्मियों के जिम्मेदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। सभी महिला मतदान कर्मी अपने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर बहुत ही प्रसंचित नजर आ रहे थे।

  पीठासीन अधिकारी श्रीमती गरिमा गंधर्व ने कहा कि निश्चित रूप से संगवारी मतदान कर्मी के रूप में जिम्मेदारी मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

  इसी तरह विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 161 प्राथमिक शाला पैरी के संगवारी मतदान केंद्र के महिला मतदान कर्मी अपने इस नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर बहुत ही प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।

  पीठासीन अधिकारी निरूपा कुमार ने मतदान केंद्र क्रमांक1 सहित सभी महिला मतदान कर्मी अपने इस जिम्मेदारी को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406