जिला भाजपा बालोद द्वारा महतारी हुंकार रैली को लेकर बड़ी तैयारी आज बिलासपुर जाएंगी महिला मोर्चा एक हजार महिला मोर्चा कि कार्यकर्ता बालोंद से बिलासपुर जाकर प्रखरता से दर्ज कराएंगे प्रदेश सरकार का विरोध,, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी सभा को सम्भोधित

जिला भाजपा बालोद द्वारा महतारी हुंकार रैली को लेकर बड़ी तैयारी आज बिलासपुर जाएंगी महिला मोर्चा एक हजार महिला मोर्चा कि कार्यकर्ता बालोंद से बिलासपुर जाकर प्रखरता से दर्ज कराएंगे प्रदेश सरकार का विरोध,, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी सभा को सम्भोधित
जिला भाजपा बालोद द्वारा महतारी हुंकार रैली को लेकर बड़ी तैयारी आज बिलासपुर जाएंगी महिला मोर्चा एक हजार महिला मोर्चा कि कार्यकर्ता बालोंद से बिलासपुर जाकर प्रखरता से दर्ज कराएंगे प्रदेश सरकार का विरोध,, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी सभा को सम्भोधित

जिला भाजपा बालोद द्वारा महतारी हुंकार रैली को लेकर बड़ी तैयारी आज बिलासपुर जाएंगी महिला मोर्चा एक हजार महिला मोर्चा कि कार्यकर्ता बालोंद से बिलासपुर जाकर प्रखरता से दर्ज कराएंगे प्रदेश सरकार का विरोध ,,, (केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी सभा को सम्बोधित)

बालोद :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के विरोध में एक बड़ी प्रदेश स्तरीय रैली व बड़ी सभा का आयोजन आज 11 नवंबर को किया जा रहा है जिसमें बालोद जिले से एक हजार महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे

जिसकी तैयारी को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता एवं जिला

भाजपा अध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार व जिले के दिग्गज नेता तैयारियों को लेकर जिले के प्रत्येक मंडलों मे बैठक रखी गई थी विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किए गए जिसके अंतर्गत विधानसभा बालोद त्रिलोकी साहू, सुशीला साहू, सुरेंद्र देशमुख, गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी डॉ राजेंद्र राय, ठाकुर राम चंद्राकर ,भानुमति साहू डौंडीलोहारा प्रभारी सुदेश सिंह, होरीलाल रावटे, विक्रम ध्रुव सहित सभी 9 मंडलों में वाहन प्रभारी, भोजन प्रभारी, व्यवस्था प्रभारी की नियुक्त किए गए

केदारनाथ गुप्ता ने जिले में लिया समीक्षा बैठक तथा अर्जुंदा मंडल के बैठक में हुए शामिल

जिले के सभी मंडलों में व्यवस्थाओं को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने पूर्व विधायको, विधानसभा वार प्रभारियों व जिला पदाधिकारियों की बैठक में व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ,किशोरी साहू ने जानकारी दिया महिला मोर्चा के पदाधिकारियों सहित व्यवस्था हेतु जिले से लेकर मंडल तक के सभी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई सभी मंडलों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को ले जाने बड़ी बसे एवं छोटे वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि शांति का गढ कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ प्रदेश मे महिला पर अपराध में कई गुना वृद्धि एवं असुरक्षा की भावना चिंताजनक है।

शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार ने शराब को घर पहुंचा कर दिया महिलाओं को जो पारिवारिक हिंसा का सामना करना पड़ता है उसका मुख्य कारण नशा है और प्रदेश कांग्रेस सरकार ने शराब ही नहीं घरेलू हिंसा की होम डिलीवरी की है

*केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं प्रदेश के दिग्गज नेता सभा को करेंगे संबोधित*

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में महिला हुँकार रैली का आह्वावान किया है जिसमे राष्ट्रीय नेत्री एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उपस्थित रह कर प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी एवं बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ हुंकार भरेंगी।

कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष कृष्णकांत ने कही बातें

(भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार)

  जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से जनता में हताशा एवं निराशा का माहौल है प्रदेश भर में रोज अपराधिक घटनाएं घट रही हैं।

अपराधियों पर अंकुश लगाने की जगह अपराधियों का संरक्षण वर्तमान सरकार कर रही है प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को नशे की गिरफ्त में ढकेल दिया है।

सरकार से आज सबसे अधिक महिलाएं नाराज हैं महतारी हूंकार रैली के माध्यम से मातृशक्ति का जनाक्रोश बिलासपुर में दिखेगा जिसकी गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में सुनाई देगी ।

*इन मुद्दों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार*

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गंगाजल की कसम खाकर वर्तमान भूपेश बघेल की निरंकुश शासन में बढ़ते महिला अपराध एवं महिलाओं से की गई वादाखिलाफी के विरोध में हमे बिलासपुर कुच करना पड़ रहा है प्रदेश के कुंभकरणी सरकार को उखाड़ फेंकने में महिलाओं की भूमिका उतनी अग्रणी है ।

जितनी कि उन्हें सत्ता में काबिज करने में रही आज प्रदेश भर में महिलाएं विभिन्न योजनाओं से वंचित है जिसका एकमात्र कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार है।

चाहे बात प्रधानमंत्री आवास योजना रोकने ,पूर्ण शराबबंदी या कमीशन खोरी के लिए रेडी टू ईट जैसी योजना हो जिनका निजी करण कर दिया गया जिससे 22 हजार महिलाएं बेरोजगार हुई ,स्व सहायता समूह की महिलाओं से ऋण माफी का वादा झूठा रहा ऐसी अनेक वादों से महिलाओं के साथ छलावा किया गया है जिसके विरोध में लाखों महिलाएं महतारी हुंकार रैली में होंगे शामिल

तैयारियों में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, कौशल साहू, रुपेश सिन्हा, मनीष झा, राकेश द्विवेदी, प्रवेश जैन, दुष्यंत सोनवानी, टिनेश्वर बघेल, महिला मोर्चा शीतल नायक, संधिया भारद्वाज, कृतिका साहू, लीला शर्मा ,संगीता चंद्राकर ,प्रेमलता साहू, उर्मिला साहू, हितेश्वरी कौशिक, चंद्रिका गंजीर, गीता मरकाम, सरोज गंगबेर, भानुमति साहू, रश्मि साहू, खिलेश्वरी साहू, रामेश्वरी साहू ,संध्या साहू, कांति सोनश्वरी,पायल सोनी, रजनी जयसवाल ,रुकमणी सोनकर, सत्या गांवरे, पूनम साहू ,अंबिका यादव, सुनीता मनहर अनेकों कार्यकर्ता प्रस्थान करेंगे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद