एक दिवसीय प्रवास पर बालोद पहुंचे , छ ग उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा न्यायालय परिसर का किया अवलोकन एवं जिला अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में हुए शामिल

  बालोद ,:- 22 दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा आज अपने एक दिवसीय शासकीय प्रवास पर जिला न्यायालय बालोद पहुंचे।

   इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार कम पीपीएस न्यायमूर्ती एम.बी.एल.एन. सुब्रह्मण्यम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशों एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

   इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने जिला न्यायालय परिसर के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया। न्यायमूर्ति सिन्हा जिला न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनहित में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

  इस दौरान उन्होंने सभागार में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बातचीत भी की और उपस्थित अधिवक्ताओं से कुशलक्षेम भी पूछा।

  न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायाधीश कक्ष में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ आवश्यक चर्चा भी की। 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406