*पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का 30 अक्टूबर को गुंडरदेही विधानसभा के न.प. अर्जुदा में रोड शो*

cgnewsplus24

*पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान का 30 अक्टूबर को गुंडरदेही विधानसभा के न.प. अर्जुदा में रोड शो*

*आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के अधिकृत प्रत्यासी जसवंत सिन्हा के समर्थन में करेंगे प्रचार*

बालोद (गुंडरदेही) - गुंडरदेही विधानसभा में चुनावी सर्गगर्मियों बढ़ते जा रही है,भाजपा कांग्रेस के मुकाबले अब आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प बनने जगह जगह डोर टू डोर कैंपेन चलाते हुए युवा,किसान,महिला शक्ति,मजदूर वर्ग सहित सभी वर्गो से संपर्क साध रही है,वहीं भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है,और अब आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक पंजाब के यशस्वी मुख्यमंत्री भगवंत मान  का छत्तीसगढ़ आगमन से दोनो पार्टियों में खलबली मच चुकी है।पंजाब के यशस्वी मुख्यमंत्री  भगवंत मान जी का 30 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को गुंडरदेही विधानसभा के नगर पंचायत अर्जुदा में भव्य रोड शो होने जा रहे है, भगवंत मान  आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के अधिकृत प्रत्यासी जसवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करने पहुंच रहे है,ऐसे में भाजपा और कांग्रेस का चिंतन बढ़ते दिख रहा है,वहीं क्षेत्र की जनता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से रूबरू होने व उनके विचार और गारंटी को सुनने व देखने उत्सुक नजर आ रहे है। अनुमान लगाया जा रहा है की गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले है, सूत्रों की माने तो हर गांव से ग्रामीण उत्सुक नजर आ रहे है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की क्षेत्र की जनता अगर नए चेहरे को मौका देने अग्रसर होती है तो इस कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद से अधिक लोगो की उपस्थिति होने की संभावना है। अगर कार्यक्रम सफल हुआ तो आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत दावेदार होगा गुंडरदेही विधानसभा में।

देखें cgnewsplus24