कवर्धा की घटना को लेकर भाजयुमो अर्जुन्दा ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री अकबर का फूंका पुतला

अर्जुन्दा। विगत दिनों कवर्धा में झंडा चढ़ाने के समय समुदाय विशेष साथ हुए झड़प के बाद मारपीट में एक समुदाय विशेष के लोगों को मोहम्मद अकबर द्वारा संरक्षण दिए और एफआईआर रुकवाने सहित तमाम मामलों पर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्जुन्दा मंडल ने कारगिल चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर के पुतला को घसीट-घसीट कर फूंकने के साथ आक्रोश प्रदर्शन किया गया।  कवर्धा में हुए घटना से हिन्दू समाज अत्यधिक आक्रोशित है पूरे देशभर में जमकर आंदोलन किया जा रहा है। भाजयुमो के प्रदर्शन में जिला भाजपा उपाध्यक्ष संध्या भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता लेख नारायण तिवारी, हेमंत साहू, रोमन सोनकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष काशी सोनकर, जिलामंत्री ओशाभ यादव, मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी, प्रचार प्रमुख श्यामसुंदर साहू, महामंत्री विश्वजीत तिवारी, देवेंद्र साहू, प्रशांत भारद्वाज, डीगेंद्र साहू, सौरभ तराने , पवन गोस्वामी उपस्थित रहे ।