*तालाब में डूबे व्यक्ति का 8 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग...संसदीय सचिव ने गोताखोरों को बुलाया, जाली लगा कर तलाश जारी*

अर्जुन्दा//गुरुवार सुबह 9.30 बजे अर्जुन्दा तहसील मुख्यालय से डेढ़ किमी दूर ग्राम मटिया (अ) में एक व्यक्ति तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद मौके पर पहुंचे। जिन्होंने डूबे हुए व्यक्ति को ढूंढने के लिए गोताखोरों को बुलवाया। इसके बाद स्थानीय मछुआरों से भी सहयोग करने कहा। स्थानीय मछुवारे, ग्रामीण और गोताखोरों की संयुक्त टीम जाल डाल कर तालाब में व्यक्ति को ढूंढते रहे। लेकिन शाम 6 बजे तक कोई सुराग मिल नहीं पाया। अर्जुन्दा थाना के एएसआई आत्माराम धनेलिया ने बताया कि डूबने वाला व्यक्ति खरगांव (कोंडागांव) निवासी 40 वर्षीय बलिराम गोंड है। जो अपने परिवार के साथ मटिया में मेला देखने पहुंचा था। सुबह बीरेंद्र कुमार और रामसाय के साथ तालाब नहाने गया और डूब गया।