कलेक्टर कुलदीप एवं पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने जिला जेल का औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्था बंदियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना

बालोद, :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के साथ जिला जेल बालोद का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने जेल परिसर में बैरक, मेस और अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया।

   उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनका हालचाला जाना एवं उनके आवश्कताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से बैरकों में साफ-सफाई, पानी की समूचित उपलब्धता, बिजली आदि व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी जानकारी ली।

   कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल परिसर में निर्माणाधीन नये बैरक भवन का अवलोकन किया तथा नए बैरक के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रसोई गृह का निरीक्षण कर बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा।

   कलेक्टर  शर्मा ने कम अवधी वाले कैदियों के कौशल विकास हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण देने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए।

   इस दौरान  शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे एलईडी के माध्यम से बैरकों में लगे सीसी टीवी कैमरे का अवलोकन किया।

   निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406