राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में स्वीप द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न जिलों द्वारा लगाई गई है प्रदर्शनी भारत निर्वाचन आयोग से आए अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में स्वीप द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न जिलों द्वारा लगाई गई है प्रदर्शनी  भारत निर्वाचन आयोग से आए अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में स्वीप द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न जिलों द्वारा लगाई गई है प्रदर्शनी  भारत निर्वाचन आयोग से आए अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

 

राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में स्वीप द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न जिलों द्वारा लगाई गई है प्रदर्शनी

भारत निर्वाचन आयोग से आए अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

बालोद, :- 29 अगस्त आगामी निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

     उल्लेखनीय है कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिंह एवं निर्वाचन आयुक्त  अनूप चंद्र पांडेय व  अरुण गोयल सहित भारत निर्वाचन आयोग के सभी प्रमुख अधिकारी 24 से 26 अगस्त तक तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर थे।

     यहां उन्होंने आगामी निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के साथ स्वीप कार्यक्रम पर आधारित जिलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

   भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  राजीव सिंह ने मतदाता जागरूकता के संबंध में बालोद जिले में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

   मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव द्वारा जिले में चलाई जा रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी देने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इसकी सराहना की।

   मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रायपुर जिले के बूढ़ा तालाब में मतदाता जागरूकता महोत्सव का 25 अगस्त से 31 अगस्त आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ बालोद जिले की भी प्रदर्शनी लगाई गई है ।

   कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में ’बोलबो जोड़बो’ अभियान एवं ’रक्षादान त्यौहार- संग करबो मतदान’ अभियान बालोद की थीम जिले की प्रदर्शनी आधारित रही।

   इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी में प्रथम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य एवं द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को स्वीप के माध्यम से मुहिम चलाकर कार्य करने की जानकारी दी।

  उन्होंने बताया कि महिला कमांडो के माध्यम से अभियान चलाकर घर-घर लोगो को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं काटने के अलावा उनके द्वारा लोगो को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

  उन्होंने बताया कि जिले में रक्षादान अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से महिलाए अपने भाइयों से रक्षा सूत्र बांधकर वचन ले रही है की वे अपने मत का पूरा प्रयोग करेंगी साथ ही और भी लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।

   प्रदर्शनी में जिले में अब तक हुए कार्यक्रमों की झलक फोटो एग्जिबिशन के जरिए दिखाया गया। इस अवसर पर पंचायत उप संचालक  आकाश सोनी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406