पाटन सहित दुर्ग जिले में कांग्रेस को जोर का झटका,पद्मश्री उषा बारले और दिग्गज कांग्रेस नेता मेहत्तर वर्मा का भाजपा प्रवेश

पाटन सहित दुर्ग जिले में कांग्रेस को जोर का झटका,पद्मश्री उषा बारले और दिग्गज कांग्रेस नेता मेहत्तर वर्मा का भाजपा प्रवेश
पाटन सहित दुर्ग जिले में कांग्रेस को जोर का झटका,पद्मश्री उषा बारले और दिग्गज कांग्रेस नेता मेहत्तर वर्मा का भाजपा प्रवेश

पाटन सहित दुर्ग जिले में कांग्रेस को जोर का झटका,पद्मश्री उषा बारले और दिग्गज कांग्रेस नेता मेहत्तर वर्मा का भाजपा प्रवेश

केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया ने भगवा गमछा पहनाकर किया जोरदार स्वागत

DURG//र्केद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित श्रीमती उषा बारले को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया। साथ ही सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में पाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, वर्ष 2010 से 2021 तक लगातार 11 साल पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे मनवा कुर्मी समाज के पाटन राज के पूर्व राज प्रधान और केंद्रीय सचिव मेहत्तर वर्मा को भाजपा प्रवेश कराया।

प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया के पहले दौरे में ही दुर्ग में दो दिग्गज हस्तियों के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को जबर्दस्त झटका लगा है। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भाजपा प्रवेश पर शुभकामनाएं देते हुए उनके भाजपा प्रवेश के निर्णय की सराहना की।

भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सबसे पहले दुर्ग जिला समन्वय समिति की बैठक ली।

इसके बाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा की। अंत में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी से मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनसुख मांडविया ने कहा कि हम हमारी विरासत से प्रेरणा लेते है, ना कि विदेशी विचारधारा से। नेशन फर्स्ट की भावना से जनसंघ का निर्माण हुआ। दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेगा इस भावना से जनसंघ का जन्म हुआ।

राष्ट्र सेवा का भाव रखकर भाजपा और उसके कार्यकर्ता काम करते हैं, ऐसे संस्कारों वाला देश में कोई दूसरा राजनीतिक दल नहीं है। भाजपा का कार्यकर्ता यह कभी नहीं सोचता कि मुझे कुछ मिलेगा तो ही भाजपा अच्छी है, मेरा काम होगा तभी भाजपा अच्छी है, भाजपा का कार्यकर्ता देशहित को सोचकर काम करता है, भाजपा का कार्यकर्ता यह जानता है कि भाजपा मजबूत होगी तभी देश मजबूत होगा। ऐसे महान विचारों से भरा भाजपा कार्यकर्ता यदि ठान ले कि मुझे मेरी पार्टी को जिताना है तो कांग्रेस और भूपेश बघेल तो क्या दुनिया की कोई ताकत भाजपा को हरा नहीं सकती। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसको भूपेश बघेल ने ठगा नहीं होगा, शराबबंदी का झूठा वादा करके महिलाओं को ठगा। बेरोजगारी भत्ता शत प्रतिशत युवाओं को देने की बजाय उसमें अनेकों प्रकार की शर्तें लगाकर बेरोजगारों को छला। ऐसे झूठे और वादा खिलाफी करने वाले लोगों को सत्ता से बाहर करना छत्तीसगढ़ के हित में जरूरी है।

भाजपा लोकसभा सांसद और पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिले में पहला टिकट पाटन का घोषित किया है। जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का पहला आगाज पाटन से ही होगा। उन्होंने कहा मेहतर वर्मा और उनके साथियों के भाजपा प्रवेश से अब दुगनी शक्ति के साथ भाजपा काम करेगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि दुर्ग जिले में पिछले 15 महीनों में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से बड़े-बड़े कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया को आश्वस्त करते हुए कहा अब पूर्णाहुति का समय आ गया है, जिले के समस्त कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में अपना तन मन धन लगाकर समर्पित भाव से भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए संकल्पित हैं।

बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार प्रदर्शन जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया।

बैठक में मंचासीनों में केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय लोकसभा सांसद एवं पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती उषा टावरी, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, लाभचंद बाफना शामिल रहे। बैठक में उपस्थित जनों में जिला समन्वय समिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे।