धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, पत्थलगांव से गोमती साय ने दर्ज की जीत

धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, पत्थलगांव से गोमती साय ने दर्ज की जीत

जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे लोगों को और प्त्याशियों की सांसें बढ़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कांटे की टक्कर अब एकतरफा मुकाबले में बदल गई है। कई सीटों पर कांग्रेस के मंत्री जहां पिछड़ते नजर आ रहे हैं, तो वहीं भाजपा अपनी बढ़त बनाये हुए है।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया से कांग्रेस के उमेश पटेल 22192 मतों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं धरमजयगढ़ से भी कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ने 10061 वोट से जीत हासिल की है। लैलूंगा के कांग्रेस प्रत्याशी 13700 से आगे है। भाजपा प्रत्यशी लगातार जीत रहे हैं। प्रदेश में 55 सीटों पर बढ़त बीजेपी ने बना ली है। पत्थलगांव से बीजेपी की गोमती साय 259 वोटो से जीत गईं हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह को हराया है।

इस बीच अंबिकापुर जिले से बढ़ी खबर आ रही है, सीतापुर से कांग्रेस के अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। मंत्री कवासी लखमा कोंटा से चुनाव जीत गए हैं। वहीं धरसीवां से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा करीब 44 हजार वोटो से जीत गए हैं। कुनकुरी विधानसभा से विष्णु देव साय बीजेपी 25787 से जीते हैं।

ताजा रुझानों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 55 सीटें भाजपा के खाते में जाते दिख रही है। हर संभाग में भाजपा को बढ़त दिख रही है। अब तक जो नेता जीते है उनमें लुंड्रा से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज जीत गए हैं। उन्होंने 30 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। रमन सिंह 35 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। वहीं अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू 15 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली है। समर्थकों के साथ उन्होंने जीत की रैली निकाली है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनाव जीत गए हैं।

वहीं कवर्धा से विजय शर्मा जीत की ओर बढ़ गए हैं, जो कि मो. अकबर से 20866 वोट से आगे हैं। वहीं रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल भी​ निर्णायक बढ़त बना लिए हैं। रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत करीब 31 हजार मतों से आगे हैं और निर्णायक बढ़त की ओर जा रहे हैं।

उमेश पटेल- 22192 वोट से जीते
अमरजीत भगत- 18000 वोट से हारे
भूपेश बघेल- 10996 वोट से आगे चल रहे हैं
अनिला भेड़िया- 23394 वोट से आगे चल रहे हैं
चरणदास महंत- 6300 वोट से आगे चल रहे हैं
कवासी लखमा – 2656 वोट से आगे चल रहे हैं

ताम्रध्वज साहू- 11095 वोट से पीछे चल रहे हैं
मोहम्मद अकबर- 24592 वोट से पीछे चल रहे हैं
गुरू रूद्र कुमार- 12000 वोट से पीछे चल रहे हैं
रवींद्र चौबे- 5800 वोट से पीछे चल रहे हैं
टीएस सिंहदेव- 9161 वोट से पीछे चल रहे हैं
शिवकुमार डहरिया- 8200 वोट से पीछे चल रहे हैं
जयसिंह अग्रवाल – 17000 वोट से पीछे चल रहे हैं
मोहन मरकाम- 16104 वोट से पीछे चल रहे।