मुख्यमंत्री साय 24 फरवरी को आएंगे पाटेश्वर धाम 38वें दीक्षा महोत्सव तथा 51000 दीप से दीपोंउत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

  डौंडी लोहारा -- नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के माघी पूर्णिमा महोत्सव के पावन पर्व पर श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संतश्री रामबालक दास महात्यागी के 38 वे दीक्षा महोत्सव तथा 51000 दीप से दीपोत्सव कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमो में भाग लेने आगामी 24 फरवरी को जामडी धाम पधार रहे है।

  उक्त जानकारी देते हुए श्री पाटेश्वर संस्थान के मीडिया प्रभारी जयेश ठाकुर ने बताया आगामी 24 फरवरी को मूख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवम सहित उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों तथा विधायको सहित अन्य अतिविशिष्ट लोगो की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

  मूख्यमंत्री विष्णुदेव साय के श्री जामडी पाटेश्वर धाम आगमन के मद्देनजर सुरक्षा की जानकारी लेने आई .जी.दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग एवम कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने श्री जामडी पाटेश्वर संस्थान के मीडिया प्रभारी जयेश ठाकुर, समन्वयक गौतम सिन्हा, नरेंद्र विश्वकर्मा, भूषण सोनकर, प्रिंस शर्मा, राजा तुतुरिया तथा राम यादव सहित अन्य लोगो की उपस्थिति में मंदिर परिसर, सीता रसोई परिसर, समाधि स्थल तथा नंदी शाला सहित हेलीपेड का निरीक्षण किया।

  इस अवसर पर नवपदस्थ मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कन्नौजे ,प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सुरेश साहू, लोनिवि के अनुविभागीय अधिकारी रितु खरे , सीएसपी चित्रा वर्मा ,तहसीलदार गोविंद सिन्हा, सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।पुलिस विभाग के आई जी रामगोपाल गर्ग एवम कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय के आगमन के मद्देनजर आश्रम परिसर के प्रत्येक स्थल का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त किया तथा संबंधित अधिकारियों एवम कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन के संबंधित सभी स्थलों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामो का भी जायजा लिया है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406