ब्राजील को पछाड़ दुनिया का दूसरा सबसे कोरोना प्रभावित देश बना भारत..

ब्राजील को पछाड़ दुनिया का दूसरा सबसे कोरोना प्रभावित देश बना भारत..

भारत में कोरोना मरीजों की आंकड़ा 42 लाख के पार हो गया है। इस तरह भारत, ब्राजील के पछाड़ दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, ब्राजील ने अब तक 4,137,521 कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहां 1,26,650 लोगों की मौत की सूचना है। अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहां मरीजों का कुल आंकड़ा 6 2 लाख के पार हो गया है, जबकि 18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 90,802 नए मामले सामने आए। एक दिन में सबसे अधिक मामले आने का यह रिकॉर्ड है।

24 घंटे की अवधि में COVID-19 मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ देश में मरीजों की कुल संख्या अब 42,04,614 हो गई है। कुल मामलों में से 32,50,428 का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। देश में अभी COVID-19 के 8,82,542 सक्रिय मरीज हैं और इनका इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 1,016 अधिक व्यक्तियों के वायरल संक्रमण से मरने की संख्या बढ़कर 71,642 हो गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, अब तक कुल 4,95,51,507 नमूनों का परीक्षण किया गया है। रविवार को भी 7,20,362 लोगों का टेस्ट हुआ।

देश में कोरोना महामारी के प्रकोप से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8.7 लाख से अधिक हो गया है। आंध्र प्रदेश दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, इसके बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली हैं। वहीं कोरोना की वैक्सीन को लेकर भी काम चल रहा है।