भ्रष्ट्राचार से मुक्ति हेतु नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया सतर्कता अभियान*

भ्रष्ट्राचार से मुक्ति हेतु नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया सतर्कता अभियान*
भ्रष्ट्राचार से मुक्ति हेतु नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया सतर्कता अभियान*

*भ्रष्ट्राचार से मुक्ति हेतु नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया सतर्कता अभियान* राजनांदगांव// युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगाँव वनांचल ब्लाक छुरिया के ग्राम -पैरीटोला में रानी लक्ष्मीबाई युवती मण्डल के सहयोग से भ्रष्टाचार मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सभी ने एक सूत्र में इसके खिलाफ खड़ा होने का आव्हान किया। साथ ही सभी को सपथ भी दिलाया गया। इस कार्यक्रम मे रानी लक्ष्मीबाई युवती मण्डल के अध्यक्ष-पुष्पा साहू, सचिव-मधु साहू ,कोषाध्यक्ष हेमीन यादव, मीडिया प्रभारी- नेहा चन्द्रवंशी, लोमेश्वरी, डामिन, ज्योति, गौरी, रीना,रंजू, दिनेश्वरी,रवीना,उमेश्वरी,भावना और यशोदा यादव उपस्थित रही। यह कार्यक्रम जिला युवा समन्वयक देवेश सिंह और ब्लाक nyv ऑफिसर राहुल वर्मा के निर्देशन में और ,ब्लाक युवा समन्वयक ललित साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। युवाओं को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता नेहरू युवा केन्द्र के ब्लाक युवा संगठक सुखेन साहू ने सभी युवतियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि- भ्रष्टाचार से मुक्ति हेतु युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है।क्योंकि बदलते वक्त के साथ आज नए- नए चीजों का अविष्कार हो गया है। सुविधाओं के साथ-साथ नुकसान भी हो रहें हैं।आजकल के युवा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहें। जो बहुत चिंतन का विषय है। अगर हम जागरूक रहँगे तो बहुत हद तक समाज मे हो रहे भ्रष्ट्राचार को रोक सकते हैं। स्वयं जागरूक होकर आप दूसरों को अवश्य जागरूक करें। रिपोर्ट-खिलेश सिंह मो- 99819 12690