भगवान शिव के प्रिय माह सावन आज से प्रारभ हो गया है। सावन माह के प्रारभ होते ही भक्त शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे है

बालोद//भगवान शिव के प्रिय माह सावन आज से प्रारभ हो गया है। सावन माह के प्रारभ होते ही भक्त शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे है। इधर हिंदू धर्म में सावन के महीना भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है। मान्यता है कि सावन मेें भगवान शिव की विधिवत उपासना करने से भक्तों की इच्छा पूरी होती है। इसलिए सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन महीने का समापन 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा। पहला सावन सोमवार 18 जुलाई और अंतिम सोमवार 8 अगस्त को पड़ेगा। 

सावन माह में शिव मंदिरों में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन 

बता दें कि बालोद के सभी शिव मंदिरों की रंग रोगन कार्य किया गया हैं। जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल दशोंदी तलाब स्थित जलेश्वर महादेव में सावन माह में हर सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। प्रदेश के अलग अलग जिलों से भक्त अपनी मनोकामना लेकर विशाल शिव लिंग का दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना करते हैं। शहर के अन्य शिव मंदिरों में भक्त पहुंचकर पूजा करते हैं। इस दौरान श्रध्दालु कांवड़ यात्रा निकालते है जहां कांवड़ में तांदुला नदी जल भर कर शिव प्रतिमा पर जल अभिषेक किया जाता है। साथ ही मंदिरों में शिव पुराण का आयोजन भी किया जाता है। 

भगवान शिव को प्रिय है सावन महीना 

सावन और देवों के देव महादेव का गहरा नाता है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। भगवान विष्णु के सो जाने के बाद सावन के महीने में रूद्र ही सृष्टि के संचालन करते हैं। इसलिए सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है। शिवभक्त सावन सोमवार का उपवास रख पुण्य लाभ कमाते हैं। पुराणों में बताया गया है कि अन्य दिनों की अपेक्षा सावन में शिव की सच्चे मन से पूजा करने पर कई गुना लाभ मिलता है। 

इस बार पड़ेंगे चार सोमवार

पहला सोमवार 18 जुलाई

दूसरा सोमवार 25 जुलाई

 तीसरा सोमवार 01 अगस्त

चौथा सोमवार 08 अगस्त 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

 मो:

7067327173

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus