शीघ्र ही सुंदर एवं आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा बालोद शहर के समीप स्थित पर्यावरण पार्क जानिए आगे ख़बर में

कलेक्टर और पुलिस कप्तान ने पार्क में पहुॅचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश 

बालोद //कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में बालोद शहर के समीप स्थित वन विभाग का पर्यावरण पार्क शीघ्र ही सुंदर और आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में अस्तीत्व में आने वाला है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के विशेष रूचि के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा त्वरित गति से इसकी तैयारियाॅ शुरू कर दी गई है। 

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस कप्तान जितेन्द्र कुमार यादव एवं वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन ने आज अधिकारियों के साथ पर्यावरण पार्क में पहुॅचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि इस मनोरम तादुला जलाशय के समीप स्थित इस बेहतरीन पर्यावरण पार्क को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि इस पर्यावरण पार्क को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने से यह वृहद पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होने के साथ ही सैलानियोें के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा। डाॅ. सिंह ने अधिकारियों को इस पर्यावरण पार्क में आगंतुकों की सुविधाओं के लिए रेस्टोरंट, शौचालय आदि के निर्माण के साथ ही विद्युत एवं पेयजल आदि की सभी सुविधाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं अधिकारियों ने पर्यावरण पार्क केे वाॅच टावर में चढ़कर पर्यावरण पार्क तथा तांदुला जलाशय के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ इसे और बेहतर बनाने तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन के उपायो के संबंध में चर्चा भी की।कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी को वाॅच टावर में जरूरी व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल भी मौजूद थे। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

मो:

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus