आज का राशिफल,पंचांग, चौघड़िया ,शुभ अशुभ फल जानिए पंडित पंकज शास्त्री से......

आज का राशिफल,पंचांग, चौघड़िया ,शुभ अशुभ फल जानिए पंडित पंकज शास्त्री से......
आज का राशिफल,पंचांग, चौघड़िया ,शुभ अशुभ फल जानिए पंडित पंकज शास्त्री से......

आज का राशिफल,पंचांग, चौघड़िया ,शुभ अशुभ फल जानिए पंडित पंकज शास्त्री से......         

      ।। ॐ ।।  

      *सुप्रभातम्* 

*आज का पंचांग* 

कलियुगाब्द.........................5124

विक्रम संवत्........................2079

शक संवत्...........................1944

रवि.............................दक्षिणायन

मास...............................भाद्रपद

पक्ष...................................कृष्ण

तिथी................................द्वादशी

दुसरे दिन प्रातः 08.31 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी

सूर्योदय.............प्रातः 06.06.19 पर

सूर्यास्त.............संध्या 06.50.37 पर

सूर्य राशि...............................सिंह

चन्द्र राशि............................मिथुन

गुरु राशि................................मीन

नक्षत्र..................................आर्द्रा

प्रातः 10.41 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु

योग...................................सिद्धि

रात्रि 12.30 पर्यंत पश्चात व्यतिपात

करण...............................कौलव

संध्या 07.19 पर्यंत पश्चात तैतिल

ऋतु....................................वर्षा

दिन..............................मंगलवार

*आंग्ल मतानुसार :-*

23 अगस्त सन 2022 ईस्वी ।

*अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 12.03 से 12.54 तक ।

*राहुकाल :-*

दोप 03.38 से 05.13 तक । 

शुभ अंक.....................5

शुभ रंग...............केसरिया

 

*उदय लग्न मुहूर्त :-*

*सिंह*  

05:43:25  

07:55:15

*कन्या*  

07:55:15 10:05:55

*तुला*  

10:05:55 12:20:32

*वृश्चिक*  

12:20:32 14:36:43

*धनु*  

14:36:43 16:42:20

*मकर*  

16:42:20 18:29:27

*कुम्भ*  

​​​​​​18:29:27 20:03:01

*मीन*  

20:03:01 21:34:12

*मेष* 

21:34:12 23:14:56

*वृषभ*  

23:14:56 25:13:34

*मिथुन*  

25:13:34 27:27:16 

*कर्क*  

27:27:16 29:43:25

 

 *दिशाशूल :-*

उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

 *चौघडिया :-*

प्रात: 09.18 से 10.53 तक चंचल

प्रात: 10.53 से 12.28 तक लाभ

दोप. 12.28 से 02.03 तक अमृत

दोप. 03.38 से 05.12 तक शुभ

रात्रि 08.12 से 09.38 तक लाभ । 

 *आज का मंत्र :-*

।। ॐ महावीराय नमः ।।

 *संस्कृत सुभाषितानि :-*

दुर्जन दूषितमनसां पुंसां सुजनेऽप्यविश्र्वासः ।

बालः पायसदग्धो दध्यपि फूल्कृत्य भक्षयति ॥ 

अर्थात :-

दुर्जन से जिसका मन दूषित होता है एसा मानव सज्जन पर भी अविश्वास करता है । दूध से जला बालक दहीं भी फ़ूँक कर पीता है ।

 

*आरोग्यं :*-

*वजन कम करने के लिए 5 आसान योग -*

*2. भुजंगासन -*

भुजंगासन एक ऐसी योग मुद्रा है जो पेट के निचले हिस्से और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके अलावा यहा नितंबों को मजबूत करने और कूल्हों में फैट के संचय को कम करने में भी सहायता करता है। यह शरीर को लचीला बनाता है और कंधों को मजबूत करता है।

 

*भुजंगासन करने की विधि -*

 

इसके लिए चटाई पर पेट के बल लेट जाएं। हथेलियों को नीचे जमीन पर रखिये और मांसपेशियों को शिथिल करते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाइए। धीरे-धीरे सिर को व कन्धों को जमीन से ऊपर उठाइये तथा सिर को जितना पीछे की ओर ले जा सकें, ले जाइये। इस अवस्था में आप 10 सेकेंड तक बने रहिए और फिर रिलेक्स की मुद्रा में आ जाइए।

 

 *आज का राशिफल :-*

????

*राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

*राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।

 

 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

 

 *राशि फलादेश कर्क *

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

 

 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

 

 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।

 

 *राशि फलादेश तुला :-*

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

 

 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

 

 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

 

*राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

 

 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

 

*राशि फलादेश मीन :-*

समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

*आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |*

 

 *शुभम भवतु*

*भारत माता की जय* 

अनुष्ठान व ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए 

पंडित पंकज शास्त्री

मो: 9425380177

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

[email protected]

संपर्क

मो:

7089094823

9302694826

9425572406

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus