रामवन गमन परिपथ पर्यटन रथ पहुंचा नपाध्यक्ष सहित स्थानीय लोगो ने किया भव्य स्वागत

बालोद//छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परिकल्पना एवं छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी राम वन गमन परिपथ के अंतर्गत पर्यटन रथ आज बालोद पहुंची। इस राम गमन पथ रथ यात्रा के स्वागत में अनुविभागीय अधिकारी रामसिंग ठाकुर के अलावा नगरपालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा,नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। राम वन गमन पर्यटन रथ का बालोद विकासखंड में प्रवेश पर ग्राम अरौद, लाटाबोड़,नेवारीखुर्द,पड़कीभाट,उमरादाह, झलमला, सिवनी में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। पर्यटन रथ का आज बालोद में ही विश्राम रहेगा। जयस्तंभ चौक में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। रथ के स्वागत मे जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमले के साथ आम लोगों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता दी। पर्यटन रथ का स्वागत करने वालो में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बंटी शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव, नरोत्तम साहू, धीरज चोपड़ा, कुलदीप यादव, सतीश यादव, नन्नू साहू, सौरभ तिवारी, विजय जायसवाल, नगरपालिका के कर्मचारियों में अब्दुल खान, जशवंत साहू, रोहित साहू, प्रमोद शर्मा, कमलेश नामदेव, मनोज चौरड़िया, कोमल साहू आदि थे।

रिपोर्ट-अरुण उपाध्याय मो-9425572406