मनरेगा अधिकारी-कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 16वां दिन , अपनी मांगो को लेकर 41 डिग्री तापमान के बीच  सरकार का ध्यान दिलाने के लिये निकाली गई बाइक रैली 

बालोद :- मनरेगा अधिकारी-कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 16वां दिन हैं। अपनी मांगो को लेकर 41 डिग्री तापमान के बीच मनरेगा कर्मी धरना प्रदर्शन में डटे हुए हैं। मनरेगा कर्मचारियों का जिला मुख्यालय बालोद के नए बस स्टैंड में अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी हैं।आज मनरेगा कर्मियों ने 41 डिग्री तापमान के बीच अपनी मांगों को पूरा करने तिरंगा लेकर बाइक रैली निकालकर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बाइक रैली के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।बाइक रैली बालोद जिला मुख्यालय से निकलकर ग्राम झलमला, पड़कीभाट, बघमरा होते हुए वापस बालोद जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन स्थल पहुची। बाइक रैली के दौरान भारी संख्या में मनरेगा महिला कर्मी भी मौजूद रही।आपको बता दे की मनरेगा कर्मियों द्वारा अपनी 2 सूत्रीय मांगों को पूरा करने आने वाले 3 दिनों तक बाइक रैली के माध्यम से अलग-अलग गावों में जाकर प्रदर्शन करेंगे।

जिला मनरेगा अधिकारी ओपी साहू ने बताया कि बाइक रैली के अलावा मांगे पूरी होने तक जल सत्याग्रह, शवयात्रा, मुंडन कार्य, सद्बुद्धि यज्ञ सहित विभिन्न तरह के प्रदर्शन के माध्यम से अपना धरना जारी रखेंगे।आपको बता दे कि जिले में 550 से अधिक मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी बीते 16 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, जिससे मनरेगा से संबंधित सभी कार्य बंद पड़े हुए है।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद