मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य पर की 100 रू की वृद्धि भाजपा नेताओं ने माना आभार

मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य पर की 100 रू की वृद्धि भाजपा नेताओं ने माना आभार
मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य पर की 100 रू की वृद्धि भाजपा नेताओं ने माना आभार

 

मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य पर की 100 रू की वृद्धि भाजपा नेताओं ने माना आभार

बालोद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार किसानों के हित में किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से कृषकों की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार लाते जा रही है इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कैबिनेट की बैठक फैसला लेते हुए खरीफ की 14 फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है मुख्य रूप से धान के समर्थन मूल्य में 100 रू प्रति क्विंटल की वृद्धि की है जिसको लेकर बालोद के कृषको सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोदी जी को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा की देश के अन्नदाता कृषकों के सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक संबलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में मोदी जी की सरकार निरंतर किसानों के हित में काम कर रही हैं धान के समर्थन मूल्य पर 100 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू समर्थन मूल्य में मोदी जी द्वारा ₹100 की वृद्धि का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश है बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है पूरे देश में सबसे बड़ा लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को होगा प्रदेश सरकार अपने वादों को पूरा करते हुए 2500 रु प्रति क्विंटल धान का भुगतान करें साथ ही तीन-चार वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा मिले समर्थन मूल्य को पृथक भुगतान करें कृषक एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यह किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है वर्तमान परिस्थितियों में महंगाई बढ़ी है जिससे खेती पर भी आर्थिक बोझ पड़ा है जिससे किसानों के मुनाफे पर कटौती हो रही थी जिसमें बड़ी राहत देते हुए कृषक हितेषी मोदी सरकार ने धान पर 100 रू की वृद्धि का किसानों की ओर से धन्यवाद धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि पर आभार व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं में देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, छगन देशमुख,चमनलाल साहू, प्रेम साहू, तोमन साहू, सुरेंद्र देशमुख, जगदीश देशमुख,दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू ,कीर्तिका सतानंद साहू ,प्रेमलता साहू ,खिलेश्वरी साहू, दीपा साहू, दयानंद साहू, दुर्जन साहू, छगन साहू, गणेश साहू ,देवधर साहू ,कश्चित् साहू, संजय साहू ,अरुण साहू, संतोष साहू, चित्रसेन साहू आदि ने कृषकों को बधाई दी व मोदी सरकार को धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद