विभिन्न गांव में किसान कुटीर के भूमि पूजन में शामिल हुए विधायक संगीता सिन्हा सहित लोगों ने शासन की योजनाओं की सराहना की...

गुरुर // ब्लॉक के विभिन्न गांव में विधायक संगीता सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि किसान कुटीर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान सेवा सहकारी समिति पलारी, सनौद बासीन कंवर अरकार में भूमि पूजन कार्यक्रम हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक थी तो वहां अध्यक्षता सभी जगह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू ने की। विधायक संगीता सिन्हा ने सभी जगह किसानों और समिति के लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की सराहना की उन्होंने किसानों को कहा कि सरकार विभिन्न योजनाएं ला रही है। जिससे किसानों का भला हो। हमने बिजली बिल हाफ किया, कर्ज भी माफ किया। आने वाले दिनों में धान का रेट ₹3200 तक भी जा सकता है इस दिशा में भी कांग्रेस सरकार प्रयास कर रही है। गोबर खरीदी का बहुत अच्छा कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुआ। अभी ₹2 किलो में खरीदी हो रही है आगे चलकर ₹5 किलो में खरीदा जाएगा। क्षेत्र में गोमूत्र की खरीदी शुरू हो गई है इसकी शुरुआत बरही से हुई है धीरे-धीरे अन्य गांवों में भी गोमूत्र खरीदा जाएगा। भोथली में रीपा ग्रामीण औद्योगिक पार्क खुलेगा। जिससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवा जो नौकरी के लिए बाहर जाते हैं उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह अन्य योजनाओं की चर्चा उन्होंने अपने भाषण के दौरान की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हाथ मजबूत करने की अपील की ।इस दौरान उद्बोधन में राजेंद्र साहू ने भाजपा की मोदी सरकार पर कई मुद्दों पर निशाना साधा। उन्हें जुमले की सरकार बताया। 15 लाख देने वाली जुमला की बात को उन्होंने प्रमुखता से उठाया और कहा कि भाजपा लोगों को जाति धर्म के नाम पर लड़ाने का कार्य करती है। विगत भानूप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान भी हमने यह देखा वे लोग आरक्षण के मुद्दे पर समाज के लोगों को भड़का रहे थे। लेकिन कांग्रेस आजादी के पहले से है और आजादी के बाद भी बनी हुई है। देश की आजादी में कांग्रेस के कई साथी बलिदान हुए हैं। भाजपा के लोगों ने बलिदानी नहीं दी है तो वे क्या जानेंगे। भूपेश सरकार ऐसी पहली सरकार है जिन्होंने सत्ता में आते ही पहला हस्ताक्षर किसानों की कर्ज माफी के लिए किया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन सराहनीय है। इससे लोग अपने विलुप्त होते खेलों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। इस दौरान बसंत सोनबेर उपाध्यक्ष मंडी बोर्ड बालोद संजय चौधरी टोमन साहू पूरन साहू केदार देवांगन तामेश्वर साहू तोषन साहू चोवा राम साहू प्रमीलासाहू सादिक अली किशोर साहू ओंकार महमल्ला यानेश साहू पीमनसाहू लाल खान खिलेश केहरी भुनेश्वर साहू भूषण पुरी गोस्वामी जीवित हिरवानी जीवधन सिन्हा हीरामन साहूभगवान दास कुलेश्वर निषाद मौजूद रहे।

रिपोर्ट//प्रमिला सेन गुरुर