छत्तीसगढ़ सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस का आयोजन कल 17 दिसम्बर को जिले में सभी तैयारियाॅ पूर्ण, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे प्रदेश की जनता को करेंगे संबोधित

      बालोद :- छत्तीसगढ़ सरकार के 04 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर कल शनिवार 17 दिसम्बर को बालोद जिले के सभी गौठानों, धान खरीदी केन्द्रों, वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालयों, प्राथमिक सहकारी समिति परिसर, हाट-बाजार एवं नगरीय निकायों के सभी वार्डों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित की गई है। इसके लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल सुबह 11 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।

    कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव ने आज राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आयोजन से जुड़े तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल में अतिथियों एवं आगंतुक लोगों के लिए बैठक आदि के अलावा पेयजल इत्यादि सभी व्यवस्थाएॅ करने के निर्देश दिए।

        इस वर्चुअल बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद