कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं दिव्यांगों के समस्याओं के निराकरण हेतु 09 फरवरी को दल्लीराजहरा में शिविर लगाने के दिए निर्देश दिवयांक आसाराम को प्रदान किया ट्रायसायकल

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

दिव्यांगों के समस्याओं के निराकरण हेतु 09 फरवरी को दल्लीराजहरा में शिविर लगाने के दिए निर्देश

दिव्यांगजन आसाराम को प्रदान किया ट्रायसायकल

बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आमलोंगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को सुना।

इस दौरान कलेक्टर  शर्मा ने जनदर्शन में पहुॅचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके माॅगों एवं समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  कलेक्टर शर्मा ने जनदर्शन में आज अपने माॅगों के निराकरण हेतु पहुॅचे बहुउद्देशीय दिव्यांग कल्याण समिति के सदस्यों से भेंटकर उनकी मांगों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने दिव्यांगों को उनके माॅगों के समुचित निराकरण हेतु उचित कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया।

  कलेक्टर शर्मा ने दिव्यांगों के समस्याओं के निराकरण हेतु 09 फरवरी को दल्लीराजहरा में शिविर लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. उईके को इस शिविर में दिव्यंागता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिव्यांगो को सहायक उपकरण आदि का वितरण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर दिव्यांगों के माॅगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

  इसके अलावा प्रत्येक विकासखण्डों में माह में 02 बार दिव्यांगों के माॅगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

  इस अवसर पर कलेक्टर ने जनदर्शन में ट्रायसाईकल प्रदान करने की माॅग लेकर पहुॅचे डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बगईकोन्हा के दिव्यांग आसाराम को ट्रायसाईकल और बैसाखी प्रदान किया।

   इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एंव जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।  

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406