कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मेधावी विद्यार्थी कु. नर्गीस खान को लैपटाॅप प्रदान कर शुभकामनांए प्रदान की

  बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज अपने कक्ष में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम बालोद में कक्षा सातवीं में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थी कु. नर्गीस खान को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पर सराहना व्यक्त करते हुए उन्हें लैपटाॅप प्रदान किया।

  कलेक्टर  शर्मा ने कु. नर्गीस खान की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनांए भी दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कु. नर्गीस खान की आई क्यू टेस्ट करने के उपरांत उसकी आई क्यू लेबल कक्षा दसवीं के विद्यार्थी के अनुरूप समुचित पाए जाने पर उन्हें स्वअध्यायी छात्रा के रूप में कक्षा दसवीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है।

   इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने कु. नर्गीस खान से बातचीत कर उनके शैक्षणिक क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी भी ली।

   इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, एसडीएम गुण्डरदेही श्रीमती रश्मि वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी मुकुंद साव एवं कु.नर्गीस खान के पिता फिरोज खान एवं माता नाजमिन बानो भी उपस्थित थी।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो नम्बर :- 94255 72406