जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने दी सहायक ग्रेड 03  हेमसिंह साहू को सेवानिवृत्त होने पर विदाई उनके सफल, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की

बालोद, :- 31 अगस्त जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद में पदस्थ सहायक ग्रेड 03  हेमसिंह साहू के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई दी गई।

  इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके कार्यों एवं व्यवहार की सराहना करते हुए। उनके सफल, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

  सहायक संचालक चन्द्रेश ठाकुर ने  साहू के कार्यों एवं व्यवहार की सराहना की। उन्होंने  साहू को समय के प्रति पाबंद एवं सजग कर्मचारी बताते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

  इस अवसर पर  हेमसिंह साहू ने अपने शासकीय सेवा एवं जनसंपर्क विभाग के कार्यों एवं अनुभवों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

   सहायक जन सूचना अधिकारी  राजेश नेताम ने  साहू के कार्यों एवं व्यवहार का उल्लेख करते हुए उनके सुखद एवं निरोग जीवन की कामना की।

   इस अवसर पर राजेन्द्र कुंजाम, कृष्ण शरण साहू, तनवीर खान, घनश्याम चंद्राकर ने भी विचार व्यक्त करते हुए साहू की खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

   कार्यक्रम में हेमसिंह साहू की धर्मपत्नी श्रीमती बेला बाई साहू सहित उनके परिजनों के अलावा आपेरटर रूबीना खान, फोटोग्राफर हुलेश रजक सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406