महिला चेतना सम्मेलन में बालोद जिला की अरजपूरी की महिलाओं को मिला सम्मान

महिला चेतना सम्मेलन में बालोद जिला की अरजपूरी की महिलाओं को मिला सम्मान
महिला चेतना सम्मेलन में बालोद जिला की अरजपूरी की महिलाओं को मिला सम्मान

 

महिला चेतना सम्मेलन में बालोद जिला की अरजपूरी की महिलाओं को मिला सम्मान

    डौंडीलोहारा :- बालोद जिला की महिला रामायण मंडली,व समाज के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला समितियों को राजनांदगांव शहर में आयोजित विभाग स्तरीय महिला चेतना सम्मेलन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया शहर के गायत्री स्कूल सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में संघ परिवार की महिला समन्वय समिति की हजारों बहने शामिल हुई इस चेतना सम्मेलन में बालोद जिला के दल्लीराजहरा,गुरुर,गुंडरदेही,बालोद शहर,डौंडीलोहारा से महिला समिति के सदस्य राजनांदगांव विभाग की सह संयोजिका सत्या साहू व जिला अध्यक्ष संगीता देवांगन के नेतृत्व में शामिल हुई। सम्मेलन में डौंडीलोहारा विकासखण्ड के अरजपूरी,खैरकट्टा की महिला समिति को वनांचल क्षेत्रो में स्वछता व सामाजिक सुधारों के लिए काम करने पर सम्मानित किया गया वही बालोद की श्रीमती रोहणी साहू व दल्ली राजहरा की नन्दा पसीने उषा साहू को समाज मे उत्कृष्ट कार्य व आत्मनिर्भर स्वावलंबन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मान मिला।

      इस अवसर पर मुख्य वक्ता रश्मि द्विवेदी व डाक्टर वर्णिका शर्मा बिलासपुर ने बहनो को महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुये भारतीय विचारधारा के साथ आत्म निर्भर स्वालंबन नारी सुरक्षा आत्म सम्मान की दिशा मे कार्य व भारत के विकास मे महिलाओं की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती अमिता मूंदड़ा व ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य संचालिका बी के पुष्पा बहन ने हजारों बहनो की एकजुटता व उत्साह की सराहना करते हूये इस राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर कार्य करने वाली महिला समन्वय के प्रति आशिर्वचन व्यक्त की विशिष्ट अतिथि मे श्रीमती रत्ना ओस्तवाल ,कंचन चौबे ,कमलिनी गुप्ता समाज सेवी पुलिस अधिकारी हेमा साहू ,पदमश्री तंवर नेहा वर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही ।

   इस कार्यक्रम में गायत्री विधापीठ राजनादगांव मे आयोजित मातृ शक्ति चेतना सम्मेलन मे बहनो ने विविध कार्यक्रम मे उत्साह से भाग लिया सांस्कृतिक व भजन की सुन्दर प्रस्तुति से सभा गुंजायमान रहा कांकेतरा की दुर्गा सिन्हा व सात बहनो की टीम इंडियन आइडल की कृति बख्शी आस्था मूक बधिर के बच्चों की टीम गायत्री विधापीठ की छात्राये बजरंगपुर नवांगांव की बालिका छत्तीसगढ़ नृत्य छुईखदान की महिला भजन मंडली सहित अन्य कलाकारों ने समा बांधा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रान्त संयोजिका महिला समन्वय श्रीमती रश्मि द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना सभी के मन में जागृत होनी चाहिए, क्योंकि देश सुरक्षित है तो समाज और परिवार भी सुरक्षित है ।

    यह तभी संभव है जब हम सबल होंगे तथा परस्पर समन्वय के साथ एकजुट होंगे । जिस प्रकार सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं इस कार्य में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए ।

   स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जब पूरा देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है तो राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महिलाओं की सक्रियता, सहभागिता, जागरुकता, सशक्तिकरण, एकजुटता, आपस में समन्वय को ध्यान में रखकर पूरे देश में विभाग स्तर पर महिला सम्मेलन करने की योजना बनी है ।

   इसी क्रम में राजनांदगांव में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सम्मेलन के मुख्य बिंदु भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका, स्थानीय महिला की स्थिति. भारतीय चिंतन में महिलाएँ पर चर्चा हुई।

   इस महिला चेतना शिविर में विभाग संयोजिका पूर्णिमा साहू,सह संयोजिका सत्या साहू,जिला संयोजिका, बालोद संगीता देवांगन, पदमिनी साहू,जिला मंत्री स्वेता राजपूत,प्रीति देशमुख, शहर संयोजिका बालोद भारती बांडे, शहर संयोजिका गुरुर पूनम साहू,खोमेश्वरी राणा,रामेशरी साहू,सोना साहू सहित लगभग सौ महिला सदस्य प्रमुख रूप से बालोद जिला से शामिल रही।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406