विधानसभा आम निर्वाचन 2023 श्रमिकों एवं कर्मचारियों को मतदान करने 07 और 17 नवम्बर को सवैतनिक अवकाश    

   बालोद, :- 03 नवम्बर 2023 उद्योग एवं कारखानों में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों का मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रथम चरण के मतदान 07 नवम्बर और द्वितीय चरण के मतदान 17 नवम्बर को वोटिंग के दिन अवकाश दिया जायेगा।

   इस दिन का वेतन भी उन्हें प्रबंधन द्वारा दिया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग, रायपुर द्वारा कारखाना अधिनियम के प्रावधानों के तहत् इस आशय के आदेश जारी किये गए हैं।

    ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातांे दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 2-2 घण्टे का अवकाश दिया जायेगा।

   जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया में संचालित होते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जायेगी।

   मतदान की सुविधा तमाम कार्यरत श्रमिक अथवा कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी हो अथवा आकस्मिक श्रमिक हो, प्रदान किया जायेगा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406