बालोद जिले में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें:- कलेक्टर कुलदीप शर्मा

बालोद जिले में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें:- कलेक्टर कुलदीप शर्मा
बालोद जिले में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें:- कलेक्टर कुलदीप शर्मा

 

  बालोद जिले में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा

  बालोद,:- 15 दिसम्बर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले में शनिवार 16 दिसम्बर से आयोजित होने वाले ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

  उन्होंने कहा कि ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिलकुल भी बर्दास्त नही की जाएगी।

  कलेक्टर  शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम के आयोजन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं।

   इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में ’मेरी कहानी मेरी जुबानी’, धरती करे पुकार, स्वच्छता गीत आदि के प्रस्तुती के संबंध में जानकारी ली।

  उन्होंने कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों को ससम्मान आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम में आम जनता एवं महिला कमाण्डों आदि की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

  उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शासन के इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :-94255 72406