कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा
कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

 

कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

      बालोद :- 15 अगस्त 2022 राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज प्रातः 07.30 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए दी।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर एडीएम योगेन्द्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद