मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली बरसते पानी में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली बरसते पानी में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली बरसते पानी में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली बरसते पानी में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  बालोद :-15 अगस्त 2022 जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बरसते पानी में भी हर्ष उल्लास के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने प्रातः 09 बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती भेंडिया ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, सेनानी 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डी.आर.आचला, वनमंडल अधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

समारोह में मार्चपास्ट, हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जिले के शहीद जवानों के 36 परिजनों को शॅाल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले 83 अधिकारियों, कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद