नगर पंचायत अर्जुन्दा में नया बस स्टैण्ड के निर्माण हेतु चिन्हांकित किया गया स्थल संसदीय सचिव, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल का अवलोकन

बालोद :- जिले के नगर पंचायत अर्जुन्दा में स्थानीय लोगों की पहुप्रतिक्षित मांग नया बस स्टैण्ड के निर्माण हेतु आज बाजार के समीप स्थल का चिन्हांकन किया गया।

संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने आज नया बस स्टैण्ड के निर्माण हेतु स्थल का अवलोकन किया।

    कलेक्टर शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे चिन्हित किए गए स्थल में मार्किंग कर आगे की कार्रवाई त्वरित रूप से करें, जिससे लोगों को नया बस स्टैण्ड की सुविधा जल्द मिल सके।

उन्होंने नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नया बस स्टैण्ड हेतु बेहतर डिजाईन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने वहाॅ चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाईयों की उपलब्धता सहित प्रतिदिन आने वाले मरीजों के ईलाज के संबंध में भी जानकारी ली।

इस दौरान अर्जुन्दा नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:- अरुण उपाध्याय बालोद