कलेक्टर ने निर्माणाधीन फरसफोड़-भण्डेरा-हथौद मार्ग की प्रगति का लिया जायजा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

बालोद  :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कल डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन फरसफोड़-भण्डेरा-हथौद मार्ग का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य का जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 06.15 किलोमीटर लम्बी इस सड़क की कुल लागत 06.25 करोड़ रूपए है।

वर्तमान में इस मार्ग में डब्ल्यूएमएम कार्य प्रगति पर है, ग्राम भण्डेरा में सी.सी.रोड निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि यह मार्ग फरसफोड़ से देवरी होते हुए राजनांदगाॅव जिले को जोड़ेगी तथा इस मार्ग के निर्माण कार्य को इस वर्ष दिसम्बर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद