*मजदूर दिवस पर की गई घोषणा स्वागत योग्य, दुर्घटना मृत्यु पर एक की जगह मिलेगा पांच लाख रुपए की सहायता, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास बोले - श्रमिकों के हित एवं अधिकारो के संरक्षण के लिए काम कर रही भूपेश सरकार

*मजदूर दिवस पर की गई घोषणा स्वागत योग्य, दुर्घटना मृत्यु पर एक की जगह मिलेगा पांच लाख रुपए की सहायता,

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास बोले - श्रमिकों के हित एवं अधिकारो के संरक्षण के लिए काम कर रही भूपेश सरकार

अर्जुन्दा - नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास रेवाराम देवांगन ने मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के द्वारा की गई घोषणा को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार राज्य के गरीब-मजदूरों के उत्थान एवं संवर्धन के लिए काम कर रही है।

  वह श्रमिकों के हित एवं अधिकारो के संरक्षण के लिए बड़ा से बड़ा फैसला लेकर एक नया इतिहास रच रहे हैं। पहले कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिजनों को एक लाख रुपए की सहायता दी जाती थी।

  जिसे कांग्रेस की सरकार ने एक से बढ़ा कर पांच लाख रुपए किया है। श्रमिकों को सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।

  *50 किमी सफर का नहीं देना होगा टिकट*

   नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास रेवाराम देवांगन ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए घर से रेल और बस में सफर करने के लिए मासिक टिकट कार्ड जारी किया जाएगा। जिससे 50 किमी तक का सफर कर रोज काम पर जाने वाले श्रमिकों का किराया छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के द्वारा वहन किया जाएगा।

  इसके साथ ही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के अंतर्गत हार्ट सर्जरी, लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, पैर के घुटने की सर्जरी, कैंसर, लकवा जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में शासन की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के अतिरिक्त भी 20 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406