कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया सांकरा क गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया सांकरा क गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया सांकरा क गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया सांकरा क गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बालोद, :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा क पहुँचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम सांकरा क में गोठान का निरीक्षण कर गोठान के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  उन्होंने गोठान में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, हथकरघा से वस्त्र निर्माण तथा विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों के संचालन के संबंध में जानकारी ली।

   कलेक्टर  शर्मा ने गोठान में उपस्थित बाल गोपाल महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर गौठान में अब तक की गोबर की कुल खरीदी, वर्मी खाद निर्माण तथा वर्मी खाद बिक्री से अब तक प्राप्त कुल राशि के संबंध में भी जानकारी जानकारी ली।

   बाल गोपाल समूह की सद्स्य श्रीमती रेणुका तारम ने बताया कि उनके द्वारा अब तक 254 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन किया जा चुका है, जिसमें से 168 क्विंटल वर्मी खाद की बिक्री कर 65 हजार 856 रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है।

  इस दौरान कलेक्टर  शर्मा ने समूह की महिलाओं से वर्मी खाद बनने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

  इसी प्रकार उन्नति स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर श्री शर्मा को बताया कि उनके द्वारा हाथकरघा से विभिन्न प्रकार के कपड़े निर्मित कर 32 हजार रुपये का लाभ अर्जित कर चुके हैं।

   इस दौरान कलेक्टर  शर्मा ने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन के मद्देनजर किसानों द्वारा कृषि कार्य प्रारंभ होने पर गांव में रोका-छेका करने तथा गोठान में पशुओं की उचित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में ग्राम सांकरा क के सचिव को निर्देशित किया।

   इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव, सीईओ जनपद पंचायत गुरुर  पड़ौती सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406