प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज बालोद प्रवास के दौरान बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य यशवंत जैन के पहोचे निवास स्थान खेल मंत्री का बालोद पहुंचने पर जोरदार स्वागत

 बालोद, :- 19 जनवरी। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज बालोद प्रवास के दौरान बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य यशवंत जैन के निवास पर पहुंचे।

  जहां उन्होंने उनसे सौजन्य भेंट की। मंत्री बनने के बाद टंकराम वर्मा पहली बार बालोद प्रवास पर पहुंचे, जहां जैन के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

मंत्री टंकराम वर्मा के साथ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी भी जैन के निवास पहुंचे थे।

■ विभिन्न समाज के प्रमुखों ने किया मंत्री स्वागत; ■

यशवंत जैन के निवास में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात की। जहां समाज के प्रबुद्धजनों ने स्वागत किया।

  इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा, भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी, आदिवासी नेता पालक ठाकुर, मनोहर नाहटा, पूर्व मंडल महामंत्री नितेश वर्मा, शहर महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा, दीपक देवांगन, राजेन्द्र कानेकर, अमित दुबे, शेखर वर्मा, कमलेश गौतम, शेखर साहू, मोहन कलिहारी, श्रीकांत वर्मा, कमल बजाज, लोकेश साहू, प्रीतम यादव, सुनील यादव सहित विभिन्न समाज के लोग मौजूद थे।

■ भाजपाइयों ने दिया जोर, खेल के क्षेत्र में साधन संपन्न हो बालोद ; ■

 खेल मंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपाइयों ने जोर दिया कि मोदी सरकार के प्रयासों से खेलों के प्रति युवाओं की सोच बदली और अब हर नवोदित खिलाड़ी ओलंपिक पदक को अपना लक्ष्य बनाए हुए है।

  ऐसे में बालोद जिले को खेल के क्षेत्र में साधन संपन्न और मजबूत खेल प्रशिक्षण ढांचे की आवश्यकता है। बालोद के खेल प्रशिक्षण गतिविधियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग करते हुए भाजपा नेताओं ने मंत्री टंकराम वर्मा से जिले में बच्चों के खेलने के लिए सुव्यवस्थित खेल मैदान और उपलब्ध खेल मैदानों को विकसित करने की मांग भी की है।

■ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति और खेल सामग्री की हो आपूर्ति; ■

 मुलाकात के दौरान भाजपाइयों ने मंत्री वर्मा को बताया कि जिले में खेल प्रशिक्षक और खेल सामग्री का अभाव है। जिला खेल कार्यालय में न तो खेल अधिकारी है और न ही पर्याप्त स्टाफ। कार्यालय अधिकतर समय बंद रहता है, खिलाड़ी इधर उधर भटकते रहते है।

■ खेल क्लब की स्थापना एवं खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की मांग; ■

  जिले के युवाओं और जनमानस के लिए इंडोर हॉल की स्वीकृति, नगरीय निकाय एवं ब्लॉक क्षेत्र में खेल क्लब की स्थापना एवं सर्वसुविधायुक्त जिला खेल कार्यालय तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान करने की मांग भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने की है।

रिपोर्ट खास ;- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406