भाजपा ने घोषित की चुनाव समितियां, बालोद को मिला स्थान ● प्रदेश की प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति में दीवान को मिली जगह

भाजपा ने घोषित की चुनाव समितियां, बालोद को मिला स्थान  ● प्रदेश की प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति में दीवान को मिली जगह
भाजपा ने घोषित की चुनाव समितियां, बालोद को मिला स्थान  ● प्रदेश की प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति में दीवान को मिली जगह

 

भाजपा ने घोषित की चुनाव समितियां, बालोद को मिला स्थान

● प्रदेश की प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति में दीवान को मिली जगह

बालोद,:- 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां इन दिनों तेजी से चल रही है।

  कांग्रेस और बीजेपी लगातार अपने संगठन में कई अहम बदलाव कर रहे है। साथ ही अपने अपने नेताओं को नई जिम्मेदारी भी सौंप रहे है। ताकि वे जनता को रिझाने में कामयाब रहे।

     इसी कड़ी में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए कई समितियों की घोषणा की है। इस संबंध में सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति की लिस्ट जारी की है।

   प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति के संयोजक राजेश मूणत बनाए गए हैं, छगनलाल मुदड़ा सहसंयोजक हैं, इनके अलावा बालोद जिले के कद्दावर नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता अखिल राजा दीवान को सदस्य बनाया है।

 हारी सीटों पर ध्यान दे रही है भाजपा: 

बीजेपी उन सीटों पर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है, जहां पार्टी की स्थिति कमजोर है।

   अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलेगा कि विधानसभा के पिछले दो चुनावों में भाजपा को यहां से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

   इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पार्टी हारी सीटों के साथ-साथ कमजोर मानी जाने वाली सीटों को चिह्नित कर उन पर काम कर रही है। यशवंत जैन के बाद राजा दीवान की नियुक्ति को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

 प्रदेश स्तरीय समिति में बालोद को स्थान मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष: 

प्रदेश स्तरीय समिति में बालोद जिले को स्थान मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल हैं।

  ज्ञात हो कि इसके पूर्व पार्टी ने बालोद के फायरब्रांड नेता यशवंत जैन को अध्यक्षीय कार्यालय, प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग में संयोजक की जिम्मेदारी दी है।

   दीवान भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वॉर टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। जिसका का लाभ जिले में पार्टी को मिलेगा।

   उनकी नियुक्ति पर जिले के भाजपाइयों का कहना है कि दीवान कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार कर रायपुर में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे जिससे पार्टी नए मुकाम हासिल करेगी।

  इस समिति के सहारे बालोद जिले की चुनावी समीकरण साधेगी भाजपा

कहा जा रहा है कि, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजा दीवान की नियुक्ति प्रदेश भाजपा की समिति में कर पार्टी इस समिति के सहारे बालोद जिले की चुनावी समीकरण साधेगी।

   बता दे कि दीवान राजनीति के चतुर खिलाड़ी है।

विरोधियों की हर नाजुक नब्ज पर उनका हाथ रहता है। जो लोग उनके नजदीकी है वह बताते हैं कि वे जितना भी बोलते है उसमें वजन होता है।

  राजनीति के जानकार कहते है कि इस नियुक्ति से यह साबित हो गया है कि, बालोद जिले में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने राजा दीवान भाजपा के लिए ट्रंप कार्ड हैं।

  पिछले दो चुनाव में करारी हार से स्तब्ध है कार्यकर्ता: प्रदेश में यह चुनावी साल है।

  ऐसे में दो चुनाव में मिली पराजय का मनौवैज्ञानिक असर नीचे से ऊपर तक है।

  कार्यकर्ता भी इस लगातार हार से स्तब्ध हैं। हार का जवाब भले ही नेता नही दे पाए हो लेकिन कार्यकर्ताओं को दो विधानसभा चुनाव के हार पर विरोधियों के तंज का सामना करना पड़ा है।

  संगठन को दिशा देने वाली भाजपा की जिला बॉडी दिशाहीन : -

  संगठन के कार्यों को सही दिशा देने के साथ निगरानी रखने भाजपा का अपना मैकेनिज्म है।

  संगठनात्मक मूलभूत निर्णय के लिए जिला स्तर पर बॉडी लंबे समय से काम कर रही हैं। जिला बॉडी की बैठक बुलाना, एजेंडा तय करने का दायित्व जिलाध्यक्ष का होता है।

  जिला बॉडी की ज्यादातर बैठकों में हुए निर्णय पर नजर डालने से स्पष्ट है कि संगठन के कार्यों को दिशा देने वाली बॉडी दिशाहीन है।

  बैठक के एजेंडों पर पदाधिकारी सवाल खड़े करते रहे हैं। यह चुनावी साल है। इसलिए जिला बॉडी का दायित्व और महत्वपूर्ण हो जाता है। बैठक का एजेंडा आमजन से जुड़ा होने की बजाए पार्टी के भीतर अपने विरोधियों को निपटाने की तरह होता है।

 रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406