कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बिहान के दीदियों के द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए राखी स्टाॅल का किया अवलोकन ’ए दारी मनाबो रक्षा संग मतदान के बंधन’ जैसे विभिन्न स्लोगन लिखकर दे रहे हैं मतदाता जागरूकता का संदेश

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बिहान के दीदियों के द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए राखी स्टाॅल का किया अवलोकन  ’ए दारी मनाबो रक्षा संग मतदान के बंधन’ जैसे विभिन्न स्लोगन लिखकर दे रहे हैं मतदाता जागरूकता का संदेश

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बिहान के दीदियों के द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए राखी स्टाॅल का किया अवलोकन

’ए दारी मनाबो रक्षा संग मतदान के बंधन’ जैसे विभिन्न स्लोगन लिखकर दे रहे हैं मतदाता जागरूकता का संदेश

बालोद, :- 29 अगस्त 2023 कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने आज कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’बिहान’ के माध्यम से जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश देने हेतु लगाए गए स्टाॅल का अवलोकन किया।

  कलेक्टर  शर्मा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश देने हेतु बनाए गए आकर्षक एवं रंग-बिरंगे राखियों एवं छत्तीसगढ़ी बोली में मतदाता जागरूकता के संबंध में बनाए गए बेहतरीन स्लोगन की भी सराहना की।

   उल्लेखनीय है कि बिहान की दीदियों के द्वारा बड़ी मात्रा में स्वदेशी राखियों का निर्माण कर आम लोगों को सस्ते दर पर बेहतरीन राखी उपलब्ध कराई जा रही है।

  कलेक्टर  शर्मा ने जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए राखियों के सी-मार्ट में भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406 -