कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने किया वनांचल क्षेत्र ग्राम माटरी स्कूल का निरीक्षण   मतदान कंद्र के अवलोकन के साथ-साथ अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्था का लिया जायजा

  कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जिंतेंद्र यादव ने किया वनांचल क्षेत्र ग्राम माटरी स्कूल का निरीक्षण

  मतदान कंद्र के अवलोकन के साथ-साथ अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्था का लिया जायजा

    बालोद, :- 18 अक्टूबर 2023कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  जितेेेंद्र यादव ने आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के माटरी स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्राथमिक शाला माटरी में बनाए गए मतदान केंद्र के अलावा विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था का जायजा लिया।

   कलेक्टर  शर्मा ने मतदान केंद्र के व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला माटरी के कक्षा 7वीं में पहुँचकर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था का जायजा लिया।

   उन्होंने कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी के पाठ को पढ़कर सुनाने को कहा। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित कक्षा शिक्षिका को अध्यापन व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

   इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन केे गुणवत्ता के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्वत, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406