*नगर पंचायत अर्जुदा में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली, प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी हुए शामिल*

cgnewsplus24

*नगर पंचायत अर्जुदा में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली, प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी हुए शामिल*
*नगर पंचायत अर्जुदा में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली, प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी हुए शामिल*

*नगर पंचायत अर्जुदा में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली, प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी हुए शामिल*

*आप प्रत्यासी जसवंत सिन्हा ने जनता से इस बार आम आदमी पार्टी को वोट डालने की अपील*

बालोद(गुंडरदही) - गुंडरदही विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है,भाजपा कांग्रेस को बराबरी का टक्कर देते हुए अब आम आदमी पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है,आप प्रत्याशी जसवंत सिन्हा की बढ़ती लोकप्रियता और जमीनी संघर्ष क्षेत्र में पूर्णतः बदलाव की लहर लाते नजर आ रहा है,विधानसभा में अपना जनसैलाब दिखाने व कार्यकर्ताओ की ताकत प्रदर्शित करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा गुंडरदही विधानसभा के नगर पंचायत अर्जुदा में की गई भव्य विशाल रैली निकाली गई जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश के तमाम बड़े नेता नजर आए,वहीं गुंडरदही विधानसभा आप प्रत्याशी जसवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार हेतु आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी शामिल रहे। आप की विशाल रैली में पार्टी के कार्यकर्ताओ सहित क्षेत्र के अनेक गांव से ग्रामीण जन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक भव्य विशाल रैली सफल नजर आई। रैली के सफल होने से क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है की इस बार परिवर्तन लाना आवश्यक है,विशाल रैली की चर्चा क्षेत्र के कई गांवों में गली मोहल्ले में आम आदमी पार्टी की चर्चा हो रही है,ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों में खलबली मच गई है,अब देखना यह है की गुंडरदही विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन की मनसा बनाए किसे चुनती है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने केजरीवाल की गारंटी कार्ड को जन जन तक पहुंचाने आग्रह किया साथ ही क्षेत्र व प्रदेश से जुड़ी सभी समस्याओं पर विचार रखते हुए कहा की बेरोजगारों को रोजगार हेतु एक सफल प्रयास आम आदमी पार्टी ही कर सकती है,साथ ही कहा की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था जो दिल्ली मॉडल में हमने कर के दिखाया वह छत्तीसगढ़ में भी अवश्य होगा,बस एक मौका आप को दीजिए इस बार छत्तीसगढ़ में बदलाव जरूर आयेगा,साथ ही संजीव झा जी ने गुंडरदही विधानसभा से आप प्रत्याशी जसवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करने क्षेत्र की जनता से निवेदन किया। कार्यक्रम में विशेश रूप से लोकसभा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर,लोकसभा सचिव दीपक आरदे,जिला सचिव विनय गुप्ता,सविता गजभिए,चंद्रहास साहू,गणेश सिन्हा,ओमप्रकाश साहू,महेश गुप्ता,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे,उपरोक्त जानकारी आप जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने दी।

 

देखें cgnewsplus24 यूट्यूब चैनल