बालोद जिले के लिये पूर्व कलेक्टर कुलदीप शर्मा कई उपलब्धियों के लिये गिने जायेंगे वे हमेशा सच के साथ रहे,,    इन 15 महीनों में जिस तरह NH930 की धीमी कार्य को तेज रफ्तार देना,हर वर्गों की तत्काल न्यायसंगत सुनवाई  या सबसे अधिक क्षेत्रो का दौरा,,   बालोद में उनके कार्यकाल में बना टूरिज्म तांदुला इको रिसॉर्ट जो एक ऐतिहासिक पन्ना बना

बालोद जिले के लिये पूर्व कलेक्टर कुलदीप शर्मा कई उपलब्धियों के लिये गिने जायेंगे वे हमेशा सच के साथ रहे,,     इन 15 महीनों में जिस तरह NH930 की धीमी कार्य को तेज रफ्तार देना,हर वर्गों की तत्काल न्यायसंगत सुनवाई  या सबसे अधिक क्षेत्रो का दौरा,,    बालोद में उनके कार्यकाल में बना टूरिज्म तांदुला इको रिसॉर्ट जो एक ऐतिहासिक पन्ना बना
बालोद जिले के लिये पूर्व कलेक्टर कुलदीप शर्मा कई उपलब्धियों के लिये गिने जायेंगे वे हमेशा सच के साथ रहे,,     इन 15 महीनों में जिस तरह NH930 की धीमी कार्य को तेज रफ्तार देना,हर वर्गों की तत्काल न्यायसंगत सुनवाई  या सबसे अधिक क्षेत्रो का दौरा,,    बालोद में उनके कार्यकाल में बना टूरिज्म तांदुला इको रिसॉर्ट जो एक ऐतिहासिक पन्ना बना

 

 बालोद जिले के लिये पूर्व कलेक्टर कुलदीप शर्मा कई उपलब्धियों के लिये गिने जायेंगे वे हमेशा सच के साथ रहे,,

   इन 15 महीनों में जिस तरह NH930 की धीमी कार्य को तेज रफ्तार देना,हर वर्गों की तत्काल न्यायसंगत सुनवाई  या सबसे अधिक क्षेत्रो का दौरा,,

  बालोद में उनके कार्यकाल में बना टूरिज्म तांदुला इको रिसॉर्ट पार्क जो एक ऐतिहासिक पन्ना बना

  बालोद, :- 6 जनवरी बालोद जिले में 15 माह तक पदस्थ रहे कलेक्टर कुलदीप शर्मा कई कार्यों के लिए जाने जाएंगे। खास तौर पर बालोद में सड़कों की हालत सुधारने में उनका विशेष योगदान रहा।

   सालों से प्रतीक्षित सिवनी से लेकर कलेक्ट्रेट तक के मार्ग को बनवाने में उनकी विशेष भूमिका रही।

  इसके अलावा बालोद को गोवा की तर्ज पर रिसॉर्ट उपलब्ध कराना उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

 संभवतया बालोद जिले में सबसे ज्यादा दौरा करने वाले कलेक्टर भी कुलदीप शर्मा ही रहे।

  नए साल में बालोद में कलेक्टर रहे कुलदीप शर्मा का स्थानांतरण पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर में प्रबंध संचालक के पद पर हो गया है।

  उन्होंने वहां कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है, सरकार बदलते ही प्रशासनिक फेर बदल की कवायद चल रही थी और नया साल लगते ही इसमें कारवाई भी शुरू हो गई।

  इसी क्रम में बालोद कलेक्टर का भी स्थानांतरण हुआ।

 कलेक्टर कुलदीप शर्मा यहां 15 माह रहे। उनके कार्यकाल में कई कार्य हुए। शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के भी कई आयोजन हुए सभी आयोजन सफल रहे।

  जिले में सड़कों की हालत खास तौर पर सुधरी। सिवनी से लेकर कलेक्ट्रेट होते हुए झलमला चौक तक सड़क की मांग बहुत लंबे समय से चल रही थी।

  कलेक्ट्रेट आने जाने वाले लोगों को पक्की सड़क नहीं होने के कारण बहुत परेशानियां हो रही थी। लगभग सभी कलेक्टरों से इसकी मांग यहां के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों व प्रबुद्ध जनों ने की थी, लेकिन इस ओर पहल तब हुई जब कलेक्टर कुलदीप शर्मा बालोद में पदस्थ हुए।

   इसके बाद प्रथम प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने इसको प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने आश्वासन भी दिया था और उसके बाद इस दिशा में उन्होंने प्रयास किया और आज सिवनी से लेकर कलेक्ट्रेट होते हुए झलमला चौक तक पक्की सड़क बनने जा रही है।

  इसके लिए कलेक्टर कुलदीप शर्मा हमेशा जिले को सजाने संवारने में रहा योगदान याद आएंगे।

  जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तांदुला डैम में रिसॉर्ट बनाया गया।

 तांदुला रिसॉर्ट कलेक्टर कले कुलदीप शर्मा की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिले में पर्यटन की दृष्टिकोण से कई हैं, लेकिन जगह ठहरने व आराम करने के लिए सर्व सुविधायुक्त जगह की कमी थी।

  काफी संख्या में पर्यटक बालोद क्षेत्र में आते हैं, लेकिन उन्हें यहां ठहरने या आराम करने की कोई सुविधा नहीं मिल रही थी। इसे देखते हुए कलेक्टर ने तांदुला डैम में में रिसॉर्ट की परिकल्पना की और उसे साकार रूप भी दिया।

  आज बालोद डैम में लोग दूर दूर से आते हैं और बोटिंग का भी आनंद लेते हैं। साथ ही सैर सपाटा भी करते हैं। इसे और भी विकसित किया जा रहा है।

  रिसोर्ट का संचालन कुछ इस तरह से किया जा रहा है कि जितना खर्च शासन का इसमें हुआ है उससे कहीं ज्यादा राशि एक निश्चित समय के बाद शासन को मिलेगी। इसे 15 साल के लिए लीज पर दिया गया है ताकि संचालकों द्वारा इसे पूर्ण विकसित किया जा सके।

  बालोद जिला व शहर से एनएच क्रमांक 930 गुजर रहा है। निर्माण के शुरुआती दिनों से ही इसके लेटलतीफे को लेकर चर्चा रही।

  शिकायतों के बाद कलेक्टर शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया और एनएच के अफसरो की बैठक लेकर इस पर तेजी लाने के निर्देश दिए।

  इस दौरान सड़क की चौड़ाई को लेकर विवाद आया और काम थमने लगा था, लेकिन कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए व्यापारियों और एनएच के बीच बैठक कराई और सुलह कराया गया।

  इसके बाद लगातार काम में तेजी आई इसके लिए भी कलेक्टर कुलदीप शर्मा जाने जाएंगे। बालोद जिले में पिछले 15 महीने में कई वीआईपी वीआईपी मूवमेंट रहे।

  खासतौर पर कांग्रेस के जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान लगातार मुख्यमंत्री बालोद में ही रहे। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सबसे ज्यादा दौरा भी बालोद जिला मैं ही रहा। कभी भी किसी भी दौरे के समय या वीआईपी मूवमेंट के समय कोई भी व्यवधान नहीं आया।

  इसके अलावा विधानसभा चुनाव भी इनके कार्यकाल के दौरान ही निर्विघ्न संपन्न हुआ।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406