कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का किया औचक निरीक्षण जिला अस्पताल में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का किया औचक निरीक्षण जिला अस्पताल में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का किया औचक निरीक्षण जिला अस्पताल में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का किया औचक निरीक्षण जिला अस्पताल में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बालोद :- 01 जुलाई 2022 कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज शाम जिला मुख्यालय के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तांदुला नदी मंे चल रहे सफाई कार्य, स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में चल रहे कार्य, सी-मार्ट, गढ़ कलेवा, गंगासागर तालाब, वाटिका और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय के समीप स्थित तांदुला नदी में चल रहे सफाई कार्य का अवलोकन किया और सफाई कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तांदुला नदी में सफाई के साथ ही सौंदर्यीकरण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम पहुॅचकर वहाॅ चल रहे कार्यों व गतिविधियों का अवलोकन किया।

उन्होंने वहाॅ मैदान में घास लगाने किए जा रहे कार्य की प्रगति की जानकारी ली और शीघ्र ही मैदान में घास लगाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु शारीरिक परीक्षण की तैयारी में लगे हुए अभ्यर्थियों से भी चर्चा की और लगनपूर्वक मेहनत करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने नवनिर्मित सी-मार्ट का भी अवलोकन किया।

उन्होंने वहाॅ विक्रय हेतु रखे गए विभिन्न प्रकार के सामग्रियों का जायजा लिया और आर्ट से संबंधित सामग्रियों की विशेष पैकेजिंग के निर्देश दिए। उन्होंने वहाॅ जिले के विभिन्न स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए सामग्रियों को भी देखा और सामग्रियों के गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होेंने वहाॅ परिसर में संचालित ‘‘गढ़ कलेवा‘‘ का भी निरीक्षण किया और ‘‘गढ़ कलेवा‘‘ का संचालन करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की तथा निर्मित किए जा रहे खाद्य उत्पादों की जानकारी ली। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से कहा कि वे अभी कुछ दिन के दोपहर के भोजन हेतु टिफिन की पार्सल सुविधा ‘‘गढ़ कलेवा‘‘ के माध्यम से लेंगे। इस हेतु उन्होंने टिफिन पार्सल हेतु अग्रिम भुगतान की राशि भी उन्हें दी। इसी क्रम में कलेक्टर ने शहर के गंगासागर तालाब का भी अवलोकन किया और तालाब में फैली गंदगी को शीघ्र ही सफाई करने के निर्देश नगर पालिका बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। उन्होंने वहाॅ नया बस स्टैण्ड स्थित वाटिका का भी जायजा लिया और पर्याप्त रोशनी की सुविधा के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला अस्पताल बालोद का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संध्याकालीन संचालित ओपीडी, आईसीयू कक्ष, प्रसूति कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष आदि का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ भर्ती मरीजों से भी चर्चा कर उनसे अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ ही पेयजल, अस्पताल परिसर में रोशनी व बैठक व्यवस्था समुचित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, उनका समय पर समुचित उपचार करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट :-अरूण उपाध्याय बालोद